फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school

शहर में दिसंबर तक 21 स्कूल होंगे अपग्रेड

विज्ञापन
school
जम्मू। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर मे 21 स्कूूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इस पर 16.78 करोड़ रुपये शिक्षा विभाग को जारी कर दिए गए हैं। अब शिक्षा विभाग स्कूलों की सूची तैयार कर अपग्रेड करने की प्रक्रिया को अंजाम देगा। दिसंबर तक काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रक्रिया के तहत जो स्कूल प्राइमरी है, उन्हें मिडिल और मिडिल को हाई स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। मौजूदा समय में कुछ स्कूल भवनों की हालत खस्ताहाल है। जर्जर भवनों में भी कक्षाएं चल रही हैं। हालांकि इन कमरों को असुरक्षित घोषित किया जा चुका है। बैठने की उचित व्यवस्था के बाद स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा है। प्रोजेक्ट के तहत जल्द से जल्द काम करने और रिपोर्ट नगर निगम को सौंपने के निर्देश भी दिए गए हैं। इससे पहले स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट क्लास रूम तैयार करने के लिए राशि जारी हुई थी। अधिकांश स्कूलों में प्रोजेक्ट पर काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

स्कूलों में होंगे ये काम
प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों के पुराने भवनों का जीर्णोद्धार किया जाना है। स्कूलों को स्मार्ट स्कूल मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ना है। डिजिटल क्लासरूम की सुविधा मिलनी है। साथ ही बच्चों को डिजिटल लाइब्रेरी, आईटी लैब समेत अन्य सुविधाएं दी जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 स्कूलों को अपग्रेड किया जाना है। पढ़ाई का स्तर भी बढ़ेगा। साथ ही मूलभूत सुविधाएं भी बच्चों को मिलेंगी। बजट शिक्षा विभाग को जारी कर दिया गया है।
- सुनील ठुस्सू, प्रोजेक्ट निदेशक, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
बच्चों को पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्कूलों को अपग्रेड और सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। प्रोजेक्टों का काम समय पर पूरा किया जाएगा।
- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed