फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schemes For Farmer

Jammu News: ऋण, सब्सिडी व योजनाओं की किसानों को दी जाएगी जानकारी

विज्ञापन
Schemes For Farmer
जम्मू। कृषि विभाग की तरफ से किसान संपर्क अभियान के चौथे चरण की तैयारियों को लेकर कृषि निदेशालय तालाब तिल्लो में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मिशन निदेशक संदीप कुमार ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में निदेशक ने कहा कि किसानों को मिलने वाले ऋण, सब्सिडी की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ जानकारी दी जाए। इसके साथ ही मैत्रीपूर्ण वातावरण बनाए जाने के साथ ही किसानों से संपर्क, भागीदारी को बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि कृषि योजनाओं का लाभ किसान अधिक से अधिक लें इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। इसके साथ ही बैठक में जिन किसानों ने नवाचार करते हुए कोई बेहतरीन कार्य किया है, उनको सूची में शामिल किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभियान सफल हो, इसके लिए किसानों से संपर्क कर सूची तैयार कर लें। बैठक में मुख्य रूप से कृषि निदेशक अरविंदर सिंह रीन,निदेशक भेड़ पालन डा. सैय्यद उल हक आदि मौजूद थे।


सड़क और नाली का किया उद्घाटन
जम्मू। बाहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने मंगलवार को नानक नगर के वार्ड नंबर-42 के सेक्टर-1 में नववनिर्मित सड़क और नाली का उद्घाटन किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने विधायक और नगर निगम का आभार जताया। इस दौरान विधायक रंधावा ने कहा कि जनता की भलाई और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इसी तरह के काम अन्य क्षेत्रों में भी जल्द ही कराए ही कराए जाएंगे। इस दौरान नेहा महाजन, विद्या देवी, अंकुश गुप्ता, बलविंदर सिंह, ल, बॉबी भारद्वाज, भूषण वर्मा, सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed