{"_id":"91e598410c9f779408139e7be6eac2d0","slug":"sbi-launches-soon-one-touch-banking-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बैंक कर्मी भी आप, ग्राहक भी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बैंक कर्मी भी आप, ग्राहक भी आप
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि आप स्टेट बैंक आफ इंडिया के ग्राहक हैं और अपने अकाउंट से संबंधी जानकारी चाहते हैं या अपनी कोई जानकारी बैंक में फीड करनी है तो आपको किसी बैंक शाखा के कर्मचारी से पूछने की जरूरत नहीं है।
एसबीआई जल्द ही मेट्रो शहरों की तर्ज पर ‘इन टच बैंकिंग’ खोलने जा रही है। जहां आपको कोई बैंक मुलाजिम नहीं मिलेगा। सिर्फ कंप्यूटर और आधुनिक सुविधाएं होंगी। आप इस सेंटर पर जाकर अपना बैंकिंग का काम आन लाइन कर सकते हैं।
यदि आपको किसी सहायता की जरूरत है तो कंप्यूटर की स्क्रीन पर ही बैंक कर्मी मदद करेगा। एसबीआई के डीजीएम एके सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रियासत में पहली बार बनने वाला यह सेंटर जम्मू के रेल हेड कांप्लेक्स स्थित एसबीआई मुख्यालय में होगा।
विज्ञापन
भविष्य में ऐसा ही सेंटर श्रीनगर में खोला जाएगा। जम्मू में यह सेंटर जनवरी तक तैयार हो जाएगा। इसके लिए मुंबई से उपकरण आ रहे हैं।

युवाओं के लिए ‘एसबीआई बडी’ ऐप भी लांच किया गया
डीजीएम के अनुसार इसके अलावा लोगों की जेब में बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने के क्रम में एसबीआई ने एक ऐप उतारा है। इससे ग्राहक अपने मोबाइल के जरिये तमाम बैंकिंग सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
इसके अलावा युवाओं के लिए ‘एसबीआई बडी’ ऐप भी लांच किया गया है। डीजीएम ने कहा कि उनके पास जीरो बैलेंस वाले ग्राहक भी हैं तो करोड़ों रुपये वाले बड़े ग्राहक भी।
बड़े ग्राहकों को बैंकिंग ट्रांजेक्शन के लिए समस्या न हो, इसके लिए एचएनआई सेंटर बनाया जा रहा है, जो जनवरी में आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा विदेशों में रहने वाले भारतीयों के लिए एनआरआई विंग बनाया जा रहा है, जो फरवरी तक जम्मू में काम करना शुरू कर देगा।
एसबीआई ने विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए जम्मू और कश्मीर यूनिवर्सिटी में एटीएम बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा एसबीआई मुख्यालय में तत्काल होम लोन केंद्र खोला गया है।
जहां एक दिन में सभी औपचारिकताएं पूरी कर लोन मुहैया करवाया जा रहा है। इसके लिए सर्वेयर और वकील केंद्र में ही मौजूद होंगे और ग्राहकों को लोन के लिए इंतजार करना होगा।