{"_id":"5c07ad51bdec2241cd16c20b","slug":"sbi-atm-loot-in-kathua-jammu-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एटीएम न तोड़ पाने पर मशीन ही उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कठुआ में एटीएम न तोड़ पाने पर मशीन ही उखाड़ ले गए चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Dec 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
एटीएम लूट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के सुरक्षारहित एटीएम चोरों के निशाने पर हैं। पिछले 20 दिनों में लगातार चौथी बार चोरों ने एटीएम की चेस्ट को काटकर लाखों की नकदी उड़ा ली। बुधवार को कठुआ जिला के हीरानगर सब डिवीजन में आते छन्न अरोड़ियां में चोरों ने एसबीआई एटीएम का चेस्ट काट कर 3 लाख 68 हजार और 400 रुपये उड़ा लिए।
चोरी को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जला दिया। इससे पहले चोरों ने सांबा में लगातार दो और विजयपुर में एक एटीएम से लाखों की नकदी उड़ा ली थी। विजयपुर का मामला दो दिन पहले का ही है। बुधवार सुबह एटीएम में चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दस बजे के बाद से एटीएम में कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इसी बात का फायदा चोरों ने उठाया। चोरों ने एटीएम में घुसकर सीसीटीवी कैमरे को जलाया। उसके बाद एटीएम के पीछे बने स्टोर से एटीएम मशीन की चेस्ट को तोड़कर नकदी उड़ा ली।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस एटीएम से लोगों को कैश नहीं मिल रहा था। मंगलवार शाम को ही इसमें क्या डाला गया। सुबह हम जब यहां सैर करने आए इसी दौरान एटीएम के भीतर देखा तो मशीन गायब थी। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। राजबाग थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
उन्होंने बताया एटीएम को स्टोर रूम की ओर से खोला गया है। मशीन को तोड़ कर उसमें से तीन लाख 68 हजार की नकदी चुराई गई । आज छुट्टी होने के कारण यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं मिल पाई है। हालांकि चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को जला दिया है लेकिन फुटेज में किसने और कैसे जलाया है इसके सबूत मिल सकते हैं। फिलहाल धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।

जिले के कई एटीएम में रात में नहीं होते सुरक्षा गार्ड
कठुआ जिला में कई एटीएम ऐसे हैं, जहां दिन के समय तो सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं, लेकिन रात के समय कोई भी नहीं होता। ऐसे में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सक्रिय हुए चोर गिरोह के लिए किसी ऐसे एटीएम को निशाना बनाना और भी आसान हो जाता है। हैरत की बात है कि एटीएम में घंटों चोरी को अंजाम देने की कोशिश के बीच भी न तो पुलिस को इसकी भनक लगती है और न ही आसपास के लोगों को। हीरानगर सबडिवीजन हाईवे के किनारे बहुत से एटीएम अक्सर रात में वीरान होते हैं।