फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Satya Pal Malik says some people giving Political hype to Kargil issue

कारगिल मसले को कुछ लोग दे रहे राजनीतिक रंग: सत्यपाल मलिक

Mon, 11 Feb 2019 04:57 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटड़ा Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:57 AM IST
विज्ञापन
Satya Pal Malik says some people giving Political hype to Kargil issue
satya pal malik

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने लद्दाख को संभाग बनाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। कहा कि इस संबंध में कारगिल मामले को कुछ लोग राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने धनवान लोगों से किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए आगे आने का भी आह्ववान किया। वे राज्यपाल जाट सभा चंडीगढ़, पंचकूला और रहबरे आजम दीन बंधु चौधरी छोटू राम सभा की ओर से सोमवार को आध्यात्मिक विकास केंद्र कटड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंनेे युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया ताकि वे अपने सपनों की नौकरियों को आगे बढ़ाने के अलावा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें। शिक्षा युवाओं के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। राज्यपाल ने किसानों के कल्याण और विकास के लिए केंद्र सरकार की पहल पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह, पीएमओ मेंराज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, एमएलसी विक्रम रंधावा, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह, राहे आजम दीन बंधु चौ छोटू राम सभा के अध्यक्ष डॉ एम एस मलिक, सुरिंदर कुमार चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed