{"_id":"65a5b9c77770285b71087187","slug":"satwari-theft-in-shop-jammu-news-c-10-jam1006-283224-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सतवारी में 24 घंटे में दूसरी चोरी, अब चोरों ने किराना की दुकान में सेंध लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सतवारी में 24 घंटे में दूसरी चोरी, अब चोरों ने किराना की दुकान में सेंध लगाई
Tue, 16 Jan 2024 04:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सतवारी बाजार स्थित किराने की दुकान में सोमवार को चोरी हो गई। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर कीमती सामान और नकदी चुरा ली। इसको लेकर सतवारी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार सतवारी बाजार में प्रीत गुप्ता की किराने की दुकान है। सुबह जब उन्होंने दुकान खोली तो देखा की दुकान में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने सतवारी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि रविवार को भी सतवारी के नरवाल पाई इलाके में चोरों ने एक सूने घर से नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। थाने में नीलम रानी ने शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें कहा था कि वह मूल रूप से टाप मन्हासा मंडाल की रहने वाली है, लेकिन नरवाल वाई में किराये के मकान में रहती है। शनिवार को अपने घर गई थी। ऐसे में चोरों ने घर में सेंध लगाकर चोरी को अंजाम दिया।
पशु तस्करी का प्रयास विफल, 15 मवेशी मुक्त करवाए
जम्मू। पशु तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए मनवाल पुलिस ने 15 मवेशी की तस्करी के प्रयास को विफल किया है। पुलिस पार्टी ने मनवाल में एक विशेष नाका लगाया था। इस दौरान राजस्थान नंबर के ट्रक को जांच के रोका तो उसमें 15 मवेशी मिली। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया है। ब्यूरो