{"_id":"662706ed1b38100475054d46","slug":"satellite-duggar-channel-protest-jammu-news-c-10-jam1008-345779-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सैटेलाइट डुग्गर चैनल की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सैटेलाइट डुग्गर चैनल की मांग को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दूरदर्शन एप्रूव्ड ड्रामा आर्टिस्ट एसोसिएशन जम्मू (डीएडीएए) ने सैटेलाइट डुग्गर चैनल की लंबित मांग और डीडीके जम्मू के लिए अनुदान में बजट देश के अन्य केंद्रों के समान आवंटित करने की मांग को लेकर को लेकर सोमवार को दूरदर्शन केंद्र जम्मू के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएडीएए के सदस्यों ने दूरदर्शन केंद्र के निदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। इस प्रदर्शन में अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, लेखक, गायक, संगीतकार, कैमरामैन, स्पॉट बॉय, कोरियोग्राफर और बड़ी संख्या में कलाकार शामिल हुए।
डीएडीएए के अध्यक्ष जेएस बबली ने कहा कि सैटेलाइट डुग्गर चैनल जम्मू क्षेत्र के 32,200 वर्ग किमी के क्षेत्र को कवर करेगा। डोगरी के अलावा गोजरी, भद्रवाही, किश्तवाड़ी, पहाड़ी, मीरपुरी, पुंछी और मुजफराबादी अन्य भाषाएं हैं, जो जम्मू प्रांत और उसके आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ पाकिस्तान और पीओजेके में भी बोली जाती हैं। इनमें से प्रत्येक भाषा का केंद्र जम्मू में है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के निकट होने के कारण जम्मू-कश्मीर मुद्दे के संबंध में केंद्र सरकार की संभावित नीतियों को प्रचारित और बढ़ावा देने के लिए जम्मू एक उपयुक्त स्थान है ताकि सीमा पार रहने वाले लोगों को समझाया जा सके। सैटेलाइट डुग्गर चैनल पाकिस्तान के भारत विरोधी प्रचार का प्रभावी ढंग से मुकाबला कर सकता है।