फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sat sharma will be a bjp state president in jammu kashmir

तो ये चुने जाएंगे भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष

Sat, 19 Dec 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 19 Dec 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
sat sharma will be a bjp state president in jammu kashmir

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत शर्मा का चुना जाना शनिवार को तय हो गया। रविवार को होने वाले चुनाव के लिए पार्टी के पास केवल एक नामांकन सत शर्मा का ही भरा जाने से सर्व सम्मति से प्रदेशाध्यक्ष पद पर उनके नाम पर मुहर लगने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन



भाजपा संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी चंद्र मोहन गुप्ता का कहना हैं कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार तक उनके पास केवल एक नामांकन सत शर्मा का ही आया है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाम जाजू के पार्टी मुख्यालय कच्ची छावनी पहुंचने के बाद चुनाव की औपचारिकता पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारी परिषद के 39 सदस्यों के अलावा भाजपा के चुने गए नए जिला अध्यक्षों को सुबह 11 बजे चुनाव बैठक के लिए बुलाया गया है।

प्रदेशाध्यक्ष पद पर नाम लगभग तय होने से शनिवार को ही विधायक सत शर्मा को मुबारकबाद देने का सिलसिला भी शुरू हो गया। उच्च शिक्षा प्राप्त सत शर्मा चाटर्ड अकाउंटेंट भी है।


शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत कहा कि अगर उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने का पार्टी ने दायित्व सौंपा तो वह पार्टी की नीतियों और कार्यक्रम खासतौर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed