{"_id":"5c3578c9bdec2256d4376a1a","slug":"sarpanches-elected-in-panchayat-election-will-take-oath-on-11-january-in-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: संभाग के निर्वाचित सरपंचों को 11 को दिलाई जाएगी शपथ, राज्यपाल रहेंगे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: संभाग के निर्वाचित सरपंचों को 11 को दिलाई जाएगी शपथ, राज्यपाल रहेंगे मौजूद
Wed, 09 Jan 2019 10:00 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 09 Jan 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
जम्मू संभाग के निर्वाचित सरपंचों को 11 जनवरी को शपथ दिलाई जाएगी। गुलशन ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल सत्यपाल मलिक करेंगे। ज्ञात हो कि दिसंबर महीने में पंचायत चुनाव संपन्न हुए हैं। इस चुनाव का नेकां और पीडीपी ने बहिष्कार किया था।
संभाग से आने वाले सरपंचों के गुलशन ग्राउंड तक पहुंचने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। एमएएम स्टेडियम, कला केंद्र तथा गवर्नमेंट पालीटेक्निक कालेज से बस के जरिये सरपंचों को गुलशन ग्राउंड तक ले जाया जाएगा। समारोह के बाद इन्हें फिर वापस छोड़ा जाएगा। ग्रामीण विकास के डायरेक्टर जनरल रेहाना बातुल की ओर से एसआरटीसी के एमडी को मंगलवार को पत्र लिखकर 50 सीटर नौ बसों का इंतजाम करने को कहा गया है।
सूत्रों का कहना है कि गुलशन ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह से पंचायतों की मजबूती तथा उन्हें सौंपे गए अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्हें बताया जाएगा कि अंतिम पायदान तक विकास को पहुंचाने की कोशिश की गई है। पंचायतों को भी वित्तीय तथा प्रशासनिक अधिकार दिए गए हैं ताकि वे अपने क्षेत्र में विकास कार्य करा सकें।