{"_id":"64edb8adb94b10ffcd01ee48","slug":"sarore-toll-row-continues-yrs-member-lucky-singh-sitting-on-hunger-strike-health-deteriorated-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sarore Toll Row: सरोर टोल के खिलाफ संघर्ष जारी, अनशन पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी, जीएमसी जम्मू रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sarore Toll Row: सरोर टोल के खिलाफ संघर्ष जारी, अनशन पर बैठे युवक की हालत बिगड़ी, जीएमसी जम्मू रेफर
Wed, 30 Aug 2023 10:08 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:08 AM IST
सार
सांबा में पांच दिन से आठ युवा भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आज पांचवें दिन युवा लक्की सिंह की हालत में कुछ बिगड़ी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से उन्हें अनशन स्थल पर ही जरूरी उपचार दिया गया।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे युवक लक्की को उपचार देते हुए
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरोर टोल प्लाजा के विरोध में कस्बे के मुख्य चौक पर डोगरा एकता मंच का आठ दिनों से अनशन जारी है। सोमवार रात को अनशन पर बैठे युवा राजपूत सभा के सदस्य लक्की सिंह की हालत बिगड़ गई, जिसे जिला अस्पताल ले भर्ती करवाया गया, लेकिन युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे मंगलवार को जम्मू रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के खिलाफ मंगलवार को भी जिले भर में प्रदर्शन हुए। पहाड़ी कस्बा सुंब में भी लोगों ने टोल बंद करने के लिए प्रर्दशन किया। इन विरोध प्रदर्शनों से अनशन पर बैठे सदस्यों के हौसले को मजबूती मिल रही है। उनका कहना है कि जब तक टोल टैक्स बंद नहीं किया जाता, अनशन जारी रहेगा। पार्षद राज सिंह, पार्षद नरेंद्र सिंह, जम्मू बेस्ट असेंबली मूवमेंट के अध्यक्ष सुनील डिंपल ने भी सांबा के मुख्य चौक पर पहुंचकर अनशन पर बैठे सदस्यों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि डोगरा अपना हक लेना जानते हैं। एलजी शासन उनके धैर्य की परीक्षा न लें। सभा के सदस्य लक्की सिंह ने कहा कि उनके साथी अनशन पर डटे हुए हैं, जब तक मांग पूरी नहीं की जाती अनशन नहीं तोड़ेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार और एलजी प्रशासन से मांग की कि टोल प्लाजा बंद कर प्रदेश की जनता के साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम को लोगों ने बताई समस्याएं
टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए जम्मू संभाग में हो रहे प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम ने सांबा जिले का दौरा किया। तरनाह नाले पर पुल का जायजा लेने के बाद टीम सरोर पहुंची। यहां लोगो ने खरी-खोटी सुनाई और समस्याएं बताईं। लोगों के अनुसार टीम के आने पर रातोंरात मार्ग पर तारकोल का काम शुरू कर दिया गया टीम के सदस्यों ने कहा कि हम लोग केंद्रीय परिवहन मंत्री के निर्देश पर जहां आए हैं, टोल प्लाजा के बारे में कुछ नहीं बता सकते, उन्हें रिपोर्ट मंत्री को सौंपनी है।
लोगों ने समस्या बताई कि मार्ग पर पानी तक का छिड़काव नहीं किया जाता, धूल उड़ती है, एंबुलेंस की कोई व्यवस्था नहीं है। मौके पर डीसी अभिषेक शर्मा, एएसपी सुरिंद्र चौधरी मौजूद रहे।