फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   saror toll paza, samba, ghagwal, protest

Jammu News: सोर टोल प्लाजा मामला....युवा राजपूत सभा के सदस्यों की रिहाई के लिए घगवाल में चक्का जाम

विज्ञापन
saror toll paza, samba, ghagwal, protest
पुलिस के आश्वासन पर हटाया धरना, मांग पूरी न होने पर फिर धरने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। सरोर टोल प्लाजा बंद करने की मांग पर संघर्ष कर रहे युवा राजपूत सभा के सदस्यों को हिरासत में लेने के विरोध में कस्बे के लोगों ने प्रदर्शन किया। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर एलजी प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि जल्द युवा राजपूत सभा के सदस्यों को रिहा न किया तो फिर सड़क जाम करेंगे।
जतवाल के लोगों ने ने कहा कि संघर्षरत राजपूत सभा के साथ टोल प्लाजा बंद होने तक संघर्ष करेंगे। नमन जसरोटिया ने कहा तरनाह नाले पर पुल धंसने से हाईवे बंद है। एक्सप्रेस-वे के निर्माण और हाईवे के विस्तारीकरण के चलते जगह-जगह काम चल रहा है। वाहन चालक बदहाल हाईवे पर सफर करने व टोल देने को मजबूर हैं। हाईवे की मनमानी के खिलाफ राजपूत सभा ने आवाज उठाई तो प्रदेश प्रशासन भी विरोध में खड़ा हो गया। जायज मांग को लेकर शांतिपूर्ण संघर्ष कर रहे सभा के सदस्यों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाया। कहा कि मांग को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क से धरना उठा लिया। चेतावनी दी कि जल्द युवा राजपूत सभा के सदस्यों को रिहा न किया तो फिर सड़क जाम करेंगे। प्रदर्शन में पूर्व सरपंच सतपाल, करण सिंह, नमन, सौरव, नवज्योत, मैन्नी, अजयवीर जसरोटिया, स्वर्ण सिंह जसरोटिया, नायब सरपंच किशन लाल उपाध्यक्ष व्यापार मंडल घगवाल, अविनाश जसरोटिया एक्स-सरपंच, कौशल सिंह, शुभम सिंह, आदित्य शर्मा, अक्षय शर्मा, सौरव शर्मा, विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed