{"_id":"6098cd0b8ebc3ec369765569","slug":"sanitization-campaign-is-slow-in-jammu-city-amid-increasing-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे तो नहीं हारेगा कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच भी सैनिटाइजेशन अभियान सुस्त, ये हाल है जम्मू शहर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे तो नहीं हारेगा कोरोना: बढ़ते संक्रमण के बीच भी सैनिटाइजेशन अभियान सुस्त, ये हाल है जम्मू शहर का
Mon, 10 May 2021 11:34 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 10 May 2021 11:34 AM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। जम्मू संभाग की बात की जाए तो जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है। वहीं शहर के आधे हिस्से में अभी तक सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी तक जम्मू शहर के आधे हिस्से को भी सैनिटाइज नहीं किया गया है। वहीं, मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग अभियान भी नहीं चल पाया है। ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इससे पहले रविवार को वार्ड-28 के पार्षद गौरव चोपड़ा ने खुद ही अभियान चलाया और पूरे वार्ड में दवा का छिड़काव करवाया। वहीं, फागिंग अभियान चलाकर वार्ड को मच्छरों से मुक्त किया।
विज्ञापन
चोपड़ा ने कहा कि नगर निगम की कार्यप्रणाली ढीली चल रही है। बार-बार आग्रह करने पर भी सैनीटाइजेशन अभियान नहीं चलाया गया। वार्ड-28 में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में व्यवस्था कर वार्ड को सैनिटाइज करना पड़ा। हालांकि नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वार्ड में दवा का छिड़काव करवाए। पार्षद ने कहा कि अगले सप्ताह भी अभियान चलाकर वार्ड को सैनिटाइज किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोरोना कर्फ्यू: सड़क पर सन्नाटा और मन में तबाही का तूफान, तस्वीरों में देखिए जम्मू-कश्मीर का हाल
विज्ञापन