फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sanasar Tulip Garden will open

Jammu News: 5 अप्रैल को खुलेेगा सनासर ट्यूलिप गार्डन, पहुंचेंगे सैलानी

Tue, 02 Apr 2024 01:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 02 Apr 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
sanasar Tulip Garden will open
इस बार डेढ़ से 2 लाख सैलानियों के ट्यूलिप गार्डन आने की उम्मीद, विभाग ने गार्डन खोलने की शुरू की तैयारियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

उधमपुर। पटनीटॉप से 20 किलोमीटर दूर सनासर में बना ट्यूलिप गार्डन सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ट्यूलिप गार्डन में लगे रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती निहारने के लिए पर्यटक जम्मू संभाग के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का रुख करेंगे। 5 अप्रैल तक खुलेगा। गौरतलब है कि इसी माह में ट्यूलिप खिलने शुरू हो जाएंगे। श्रीनगर के डल झील के पास बने ट्यूलिप गार्डन न जा पाने वाले सैलानी अपना रुख इसी गार्डन की ओर करते हैं।

जहां एक तरफ पटनीटॉप व नत्थाटॉप के अलावा सनासर आने वाले सैलानी ट्यूलिप गार्डन की सैर करने को बेताब हैं। वहीं फ्लोरीकल्चर विभाग ने गार्डन खोलने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गौरतलब है कि 40 कनाल क्षेत्र में फैला यह ट्यूलिप गार्डन बाहरी राज्यों व जम्मू संभाग के लोगों की पहली पसंद है। चारों ओर से बर्फ से ढके पहाड़ व हर तरफ हरियाली के बीच में बना यह ट्यूलिप गार्डन यहां आने वाले सभी सैलानियों का मन मोह लेता है। बीते वर्ष तकरीबन 1 लाख सैलानी इस गार्डन में पहुंचे थे। अगर हम कुद में बने हाईलैंड पार्क की बात करें तो उसमें 20 हजार का आंकड़ा ही पार हुआ था। विभाग को उम्मीद है कि बीते वर्ष की तुलना में इस बार डेढ़ से 2 लाख सैलानी ट्यूलिप गार्डन आ सकते है। सनासर में विभाग ने 25 किस्मों के 2.25 लाख ट्यूलिप लगाए हैं।
विज्ञापन


तापमान के बढ़ने से ही खिलते हैं ट्यूलिप के फूल : पटनीटॉप से भी अधिक सनासर ठंडा होने के चलते यहां पर ट्यूलिप तापमान के बढ़ने के बाद ही खिलते हैं। तापमान में बढ़ोतरी व तेज धूप होने के चलते वहां पर ट्यूलिप खिल उठे हैं। सनासर में अब पहले से तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है और तेज धूप भी निकल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग ट्यूलिप गार्डन को खोलने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है। विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक जम्मू सचिवालय में होने जा रही है। इसमें ट्यूलिप गार्डन को खोलने के लिए आदेश आ सकते हैं। उम्मीद है कि इसे 5 अप्रैल तक सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। इसी माह में गार्डन में ट्यूलिप फूल तेज धूप के चलते खिलने शुरू हो जाएंगे।

- अर्जुन सिंह परिहार, असिस्टेंट फ्लोरीकल्चर ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed