{"_id":"5e8cb68c8ebc3e72ba312feb","slug":"sample-jammu-news-jmu2075012183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारे गए आतंकियों के लिए गए डीएनए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारे गए आतंकियों के लिए गए डीएनए सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान के लिए उनके डीएनए सैंपल लिए गए हैं। शवों को एलओसी के पास फारवर्ड एरिया में दफन किया गया है।
कुपवाड़ा जिले के एसएसपी एसए दिनकर ने बताया कि मुठभेड़ में पांच आतंकियों के शवों को बरामद करने के बाद मंगलवार को दफना दिया गया। कुपवाड़ा पुलिस की एक पार्टी ने शवों को स्थानीय कमेटी को सौंपा और उन्होंने इस्लामी रीति के अनुसार शव फारवर्ड एरिया में दफना दिए। दिनकर ने बताया कि दफनाने से पहले मेडिकल टीम ने डीएनए के सैंपल लिए। अगर कोई परिवार क्लेम करता है तो उसे पहले साबित करना होगा। इस दौरान हमारी ओर से सहयोग किया जाएगा।
कुछ परिवारों ने शवों पर किया था दावा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के कुछ परिवारों ने शवों पर दावा जताया था। हालांकि कोई भी परिवार सीधे तौर पर कुपवाड़ा पुलिस के पास नहीं आया लेकिन बताया जा रहा है कि फोन पर संपर्क हुआ है। इस बीच एक अधिकारी ने यह भी बताया कि जब तक कोई शव पर दावा नहीं करता तब तक यह लगता है कि मारे गए आतंकी पाकिस्तानी थे।