फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, temple road damage news

Jammu News: बाढ़ के बाद से बाबा शिवो देव स्थान पर श्रद्धालुओं की कमी

Mon, 15 Sep 2025 02:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 15 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
samba news, temple road damage news
सांबा। पहाडी ब्लाॅक सुंब के देव स्थान बाबा शिवो गौरन में बाढ़ से बंद मार्ग का असर साफ देखा गया।
विज्ञापन

पहले चिशोती बाद में माता वैष्णो देवी में हुए हादसे से लोग देव स्थानों की तरफ जाना बंद कर गए थे। रविवार को एक माह के बाद काफी कम संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा शिवो गौरन के दरबार में पहुंचकर माथा टेका।

देव स्थान के महंत देस राज गिरी ने बताया कि पहले प्रत्येक रविवार को 30 हजार से अधिक संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में माथा टेकने पहुंचते थे। भारी बारिश से देव स्थान की तरफ जाने वाला मार्ग बंद हो गया था। अब जिला प्रशासन ने मार्ग को सुचारु बनाया है। रविवार को कुल 1,000 श्रद्धालु ही पहुंच सके। इसका कारण बाढ़ से मार्ग के टूटने से लोग देव स्थानों पर भी नहीं पहुंच सके। उन्होंने बताया कि बाबा के देव स्थान पर लंगर लगाया जाता है। पहले लंगर में 35 सखला दाल बनाई जाती थी जो शाम तक समाप्त हो जाती थी। अब केवल चार सखला दाल ही बनाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed