फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news,Prakashotsav

सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया...

विज्ञापन
samba news,Prakashotsav
आरएस पुरा/ मीरां साहिब। सतगुरु नानक प्रगट्या, मिटी धुंध जग चानन होया.. कसबे में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश परब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारों में कार्यक्रम करवाकर दीवान सजाए गए। बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। रागी जत्थों ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। बीते साल कोरोना की वजह से श्री गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव पर बड़े स्तर पर समागम नहीं हो पाया था। लेकिन इस बार कोरोना कमजोर पड़ने पर गुरुद्वारा साहिबों में धार्मिक कार्यक्रम करवाए गए हैं। गांव गोंदला, चक्क मोहम्मदयार, दबलैड़, मूसा चक्क, सुचेतगढ़, अब्दुल्लियां, चंदू चक्क, बासपुर, टोकनवाली सहित अन्य गुरुद्वारा साहिबों में श्री गुरु नानक देव जी का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

मीरां साहिब क्षेत्र के गांव इंदिरा नगर, सिंहपुरा, कृष्णा नगर, टाली मोड़, सिंबल मोड़, सिंबल कैंप, किरपिंड, टांडा, भांततीन बस्ती, कोटली शाहदौला, कोटली अर्जन सिंह, कत्याल, कोटली राइयां, दिवानगढ़, सीरबल्ला आदि गांवों में भी गुरु परब पर कार्यक्रम करवाकर गुरुद्वारों में दीवान सजाए गए। दोपहर बाद लंगर लगाए गए, जिनमें बड़ी संख्या में संगत ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कई स्थानों पर लोगों ने विभिन्न पकवानों के स्टॉल लगाकर राहगीरों को प्रसाद बांटा। गुरुद्वारा प्रबधक कमेटी के प्रधान जगजीत सिंह जग्गा ने सभी को गुरु परब की बधाई देकर सरबत के भले की अरदास की। पूर्व सांसद तिरलोक सिंह बाजवा ने श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं देकर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के हक में लिए फैसले को सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन

-----
गुरुघर में माथा टेक सरबत
के भले की अरदास की
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कसबे के चंदिया घाट में स्थित बाबा सुंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम करवाकर दीवान सजाए गए। यहां रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा। सुबह से ही संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। इस दौरान लंगर भी लगाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा सिंह साहिब में डाले पाठ के भोग
विजयपुर। रामगढ़ रोड स्थित सिंह साहिब गुरुद्वारा में शुक्रवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा साहिब में सुबह कीर्तन के बाद दोपहर को पाठ के भोग डालकर लंगर लगाया गया। प्रमुख ग्रंथी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म आज ही के दिन कार्तिक पूर्णिमा को ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ था। श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए इस बार प्रकाश परब सीमित रूप से मनाया गया। उन्होंने बाबा नानक के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते बताया कि लोगों की सेवा करके ही प्रभु को पाया जा सकता है। गुरुद्वारा साहिब में बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed