फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, heavy rain news

Jammu News: भारी बारिश ने चक मंगा में मचाई तबाही

Mon, 25 Aug 2025 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 25 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
samba news, heavy rain news
सांबा के मनानू गांव में लोगों के घरों में घुसा पानी। संवाद - फोटो : mrt
घरों में पानी घुसने से 30 परिवारों ने किया पलायन, प्रशासन ने कम्युनिटी हाॅल में किए लोगों के ठहरने के प्रबंध
विज्ञापन

सांबा। जिले में बारिश ने तबाही मचाई। चक मंगा के वार्ड 13 में घर जलमग्न हो गए। पानी घुसने के कारण 30 परिवारों ने पलायन कर लिया। प्रशासन ने कम्युनिटी हॉल में लोगों के ठहरने के प्रबंध किए हैं।
लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाले के निर्माण को लेकर उपजे विवाद को सुलझाने में प्रशासन नाकाम रहा है। आलम यह है कि पूरे शहर की गंदगी और पानी घरों में घुसने के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

लोग छोटे बच्चों के साथ पानी से बचने के लिए जगह ढूंढते रहे। लोगों के पलंग, बिस्तर, राशन, बिस्तर सब भीग गया। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की तरफ से अधिकारियों को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा गया। पंप सेट लगाकर पानी की निकासी करने का प्रयास किया गया। जलमग्न मकानों और छोटे बच्चों की हालत को देखते हुए प्रभावित परिवार के 15 से 20 लोग पलायन कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से उन्हें वाहन उपलब्ध करवाकर बस स्टैंड कम्युनिटी हॉल पहुंचाया। स्थानीय महिला सुनीता देवी, पिंकी देवी, शालू देवी, दुरो देवी, बलदेव राज, निधि कुमारी, खुशी कुमारी, नीतू देवी और रोशन लाल ने कहा कि उनके घरों में पानी घुसने से घर और सामान जलमग्न हो गया। इस कारण वह सुरक्षित स्थान को पलायन कर रहे हैं। डीसी आयुषी सूदन ने चक मंगा रकवाल के लोगों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।

जिले के नड ब्लाॅक के गांव मनानू में प्रत्येक वर्ष लोगों को बारिश के पानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान लोगों का काफी नुकसान होता आ रहा है। स्थानीय पूर्व सरपंच सुनील चौधरी के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों से कई बार नाले की सफाई की जाती है। रविवार सुबह हुई बारिश से 30 परिवारों को पंचायत घर व अन्यों स्थानों पर रखा गया है। स्थानीय विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों की तरफ
भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed