फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news,farmer,fair

मेले में जैविक खेती के लिए जागरूक किए किसान

विज्ञापन
samba news,farmer,fair
आरएस पुरा। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय आरएस पुरा में किसान दिवस पर मेला लगाया गया। इसमें कृषि विभाग, बागवानी के सचिव नवीन चौधरी सहित वीसी स्कॉस्ट जम्मू जेपी शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। प्रगतिशील किसानों ने भी स्टॉल लगाकर अन्य किसानों को अपने उत्पादों के बारे में बताया। मेले में कृषि विभाग ने कई स्टाल लगाकर किसानों के सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं को सुना और उनका तत्काल हल करने के आदेश दिए। मेले में सूखे मेवों सहित जैविक सब्जियों, मशरूम, मक्की का आटा सहित भद्रवाही राजमाह आदि के स्टालों पर लोगों ने खरीदारी की। कृषि, बागवानी, मत्स्य, पशुपालन, बागवानी विभाग ने भी स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी मुहैया करवाई। पशुओं की नई नस्लों के बारे में बताया गया। सचिव नवीन चौधरी ने कहा कि किसान दिवस पर मेला लगाने का मकसद किसानों को जागरूक करना है, ताकि वे नवीनतम तकनीक के बारे में जानकार जैविक खेती अपना सकें। इसी प्रकार पशुओं की नस्लों के बारे में जान सकें।
विज्ञापन

स्कॉस्ट जम्मू के वीसी प्रो. जेपी शर्मा ने बताया कि विवि लगातार प्रयास कर रहा है कि किसानों को आगे लाया जाए। उन्होंने फसल के बाद के प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन पर भी जोर दिया और किसानों को केवीके के साथ विश्वविद्यालय की ओर से दी जा रही सुविधाओं के लिए आमंत्रित किया। बताया कि स्कॉस्ट की ओर से अब तक छह से अधिक एफपीओ शुरू किए गए हैं और यह विवि की प्राथमिकता में हैं। स्कॉस्ट जम्मू के विस्तार निदेशक डॉ. एस के गुप्ता ने भी किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कृषि निदेशक डॉ. केके शर्मा निदेशक भेड़पालन डॉ. कृष्ण लाल, जोगिंदर पॉल मेहता ने भी अपने विचार रखे। किसान कुलभूषण ने कहा कि पहले हमारे देश मेें अधिक अनाज पैदा करने की ओर जोर दिया गया और अब जैविक खेती पर काम शुरू करने की जरूरत है। सुरेंद्र सैनी ने कहा कि हल्दी राम ग्रुप के साथ आठ सौ क्विंटल आलू मुहैया करवाने के लिए बात हुई है और इस तरह के मेलों में किसानों को जागरूक कर अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मेले में प्रगतिशील किसान किए सम्मानित
मेले में प्रगतिशील किसानों को कृषि क्षेत्र में उनके सर्वोत्तम योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संबंधित विभागों के जिलाध्यक्षों से भी किसानों की बातचीत हुई, जिसमें किसानों को विभिन्न संबंधित विभागों की पहल और विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। स्कॉस्ट जम्मू के वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है कि किसानों को आगे लाया जाए। किसानों की उपभोक्ताओं के रुपये में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए रणनीति को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed