{"_id":"68bdf2c91168972e550fd972","slug":"samba-news-dengu-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-108176-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चक मगां से आ रहे सबसे ज्यादा डेंगू के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चक मगां से आ रहे सबसे ज्यादा डेंगू के मामले
Mon, 08 Sep 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
लोग बोले - पानी जमा रहने बढ़ रहे डेंगू के मामले
सांबा। कस्बे के वार्ड 13 चक मंगा में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले आ रहे हैं। स्थानीय महिला शालू और रजनी के अनुसार मोहल्ले से पानी की निकासी ही नहीं हो पाई है। पानी जमा रहने से अब डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।
लोगों ने बताया कि हर वर्ष उन के मोहल्ले में डेंगू फैल जाता है। जिला प्रशासन को अवगत करवाने पर भी उनके मोहल्ले से दूषित पानी की निकासी नहीं की गई है। भारी बारिश से उनके मोहल्ले में बाढ़ का पानी भर गया था वह लोग विस्थापित शिविरों में रह रहे हैं। घरों में पानी जमा होने के कारण मोहल्ले में डेंगू पनप रहा है। मौसम साफ होने पर भी उन्हें अपने घरों में लौटने से डर लगा हुआ है। बाढ़ के पानी ने उन का घरेलू सामान नष्ट किया है, अब डेंगू से उनके परिवारों को खतरा बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार चक मंगा मोहल्ले से इस माह डेंगू के आठ मामले सामने आए हैं।
कोट
चक मंगा मोहल्ले को डेंगू हाॅट स्पाट बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि मोहल्ले में दवा का स्प्रे करें, फाॅगिंग करवाएं और लोगों को डेंगू के बचाव के बारे में जागरूक करें। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी से तैयार है।
विज्ञापन
डॉ. ऋचा अरोड़ा, बीएमओ, स्वास्थ्य विभाग नड सांबा