फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, bus news

Jammu News: सांबा-मानसर सड़क पर ढाई महीने बाद फिर दौड़ीं बसें

Mon, 17 Nov 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 17 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
samba news, bus news
रविवार को सांबा मानसर मार्ग पर यात्री बसों की आवाजाही शुरू होने के बाद सांबा की ओर जाती यात्री
बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान के बाद यात्री वाहनों की आवाजाही शुरू, लोगों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन

सांबा। बारिश व बाढ़ से हुए भारी नुकसान के बाद ढाई महीने से बंद सांबा-मानसर सड़क पर रविवार को यात्री बसों की आवाजाही बहाल हो गई। सड़क की मरम्मत, मलबा हटाने और टूटे हिस्सों को दुरुस्त करने के बाद परिवहन विभाग ने इसे जनता के लिए खोल दिया।
बसों की आवाजाही से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों, छात्रों और स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली। सड़क बंद रहने से लोगों को अतिरिक्त किराया देकर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा था। अब सीधे मार्ग के खुलने से समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

दो महीने से ज्यादा समय तक हमें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। काम पर पहुंचने के लिए रोज 40-50 मिनट ज्यादा सफर करना पड़ता था। आज पहली बस चली तो ऐसा लगा जैसे जिंदगी वापस पटरी पर आ गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनोद कुमार, दैनिक यात्री
कॉलेज जाने में बहुत दिक्कतें आ रही थीं। कई बार देर होने पर क्लास मिस हो जाती थी। सड़क खुलने से छात्रों को सबसे ज्यादा राहत मिली है। हम कई बार प्रशासन से इसे जल्द खोलने की मांग भी कर चुके थे।

- छात्रा अंजलि देवी
कोट
बारिश और बाढ़ से सड़क के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। मशीनरी और मानव संसाधन की कमी के बावजूद मरम्मत कार्य को तेज गति से किया गया। आगे भी सड़क की निगरानी जारी रहेगी और कमजोर हिस्सों को और मजबूत किया जाएगा।
- विजय कुमार, कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed