फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, atal dullu

तय समय में पूरा करें अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेसवे का काम : डुल्लू

Sun, 07 Dec 2025 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Dec 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
samba news, atal dullu
- मुख्य सचिव ने सांबा जिले का दौरा कर प्रमुख सरकारी योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन

- मिशन युवा के तहत चयनित लाभार्थियों को स्वीकृत सौंपते हुए बढ़ाया उत्साह
जम्मू / सांबा। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शनिवार को सांबा जिले का दौरा करने के साथ ही प्रमुख सरकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस का निर्माण तय समय में करें। संबंधित अधिकारी नियमित इसकी निगरानी करें। जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई, अमृत 2.0, नाबार्ड के कार्य, स्कूली शिक्षा पहल, सरकारी भवनों का सौर ऊर्जाकरण सहित कई अन्य कार्यों की भी उन्होंने समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने सभी विभागों को अंतर विभागीय समन्वय को मजबूत करने, चल रहे कार्यों में तेजी लाने और प्राथमिकता वाली योजनाओं पर मासिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत कवरेज बढ़ाने, सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाने और जिले भर में बाढ़ नियंत्रण उपायों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने अवैध खनन, हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के बीच गठजोड़ को तोड़ने के साथ ही जिला प्रशासन अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने चयनित लाभार्थियों को मिशन युवा के तहत स्वीकृति पत्र सौंपते हुए युवाओं की भागीदारी, स्वरोजगार के अवसरों और क्षमता निर्माण पहलों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार, सांबा की उपायुक्त आयुषी सूदन, जम्मू के मुख्य वन संरक्षक, सीपीडब्ल्यूडी, जल शक्ति, बाढ़ नियंत्रण और पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता समेत कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed