फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, agriculutural news

Jammu News: गेंदे के फूल की खेती से कमाई कर रहे किसान

Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 19 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
samba news, agriculutural news
सांबा। कृषि विभाग किसानों को फूलों की खेती के बारे में जागरूक कर रहा है। विभाग का कहना है कि इस माह फूल की नर्सरी लगाई जाएगी जिसके लिए किसानों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार किसान धान व गेहूं की फसल को ही जयादा तरजीह देते आ रहे हंै। अब उन्हें गेंदे की खेती के बारे में जागरूक किया जा रहा है। किसानों की सोच बदल रही है। अच्छी कमाई के लिए किसान गेंदे की फसल लगा रहे हैं। जिले में 150 किसान इस खेती के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

तहसील राजपुरा के गांव पलूरा के किसान पुरुषोतम सिंह, विजय सिंह, डेरा के किसान वरिंदर कुमार और मलानी की महिला किसान सुनीता देवी ने कहा कि कृषि विभाग की ओर से उन्हें 50 प्रतिशत बीज पर सब्सिडी दी जाती है। साल में दो बार गेंदे की खेती होती है। इसमें 60 दिनों में फसल तैयार हो जाती है। किसानों के अनुसार अगस्त माह में नर्सरी लगाई जा रही है और सितंबर में तैयार हो जाएगी। इसके बाद जनवरी में नर्सरी लगाई जाती है फरवरी में तैयार हे जाती है। गेंदे की फसल 45,60 व 90 दिनों में तैयार हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदे की फसल का नुकसान भी नहीं है। कोई जंगली जानवर भी इसे नुकसान नहीं पहुंचाता है। ऐसे में इस फसल से किसान अच्छी आय ले सकता है। किसानों के अनुसार 1 कनाल से आठ से दस क्विंटल हाई ब्रीड की पैदावार होती है। यह बाजार में 80 से 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक जाता है। इसके लिए जम्मू में ही बिक्री की जाती है।

कोट
कृषि विभाग की ओर से किसानों को गेंदे के बीज दिए जा रहे हैं। इस समय मेरी गोल्ड की अच्छी डिमांड है। विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह गेंदे की खेती पर ध्यान दें जिससे किसान अच्छी कमाई कर सकें।
-डॉ राकेश खजुरिया, मुख्य जिला कृषि अधिकारी सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed