{"_id":"617d73bcd1e62f1f9113ce78","slug":"samba-kathua-and-shopian-district-kovid-free-101-infected-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सांबा, कठुआ और शोपियां जिला कोविड मुक्त, प्रदेश में 101 संक्रमित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सांबा, कठुआ और शोपियां जिला कोविड मुक्त, प्रदेश में 101 संक्रमित
Sat, 30 Oct 2021 10:04 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 30 Oct 2021 10:04 PM IST
सार
प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी का पालन न होने से त्योहारी सीजन में बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा। स्वास्थ्य विभाग कर रहा लगातार निगरानी।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना टेस्ट करवाने के लिए सैंपल लेती स्थ्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में जिला सांबा, कठुआ और शोपियां कोविड मुक्त चल रहे हैं। इन जिलों में कुछ समय से कोई नया मामला नहीं मिला है। जम्मू कश्मीर में शनिवार को नए 101 संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 90 मामले हैं। नए मामलों में श्रीनगर से सर्वाधिक 42 मामले हैं। बारामुला में भी 25 मामले मिले हैं।
विज्ञापन
कोविड विशेषज्ञों के अनुसार त्योहारी सीजन में कोविड एसओपी का पालन न करने से नवंबर में इसके परिणाम मिल सकते हैं। सार्वजनिक स्थलों पर सामाजिक दूरी को न अपनाने से कुछ हफ्तों बाद संक्रमण के प्रसार का खतरा रहता है। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्थिति नियंत्रण में हैं। श्रीनगर में लगातार सर्वाधिक मामले मिलते रहे हैं।
विज्ञापन
बारामुला में 131 मामले सक्रिय
वर्तमान में इसी जिले में सर्वाधिक 447 सक्रिय मामले हैं। बारामुला 131 सक्रिय मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। जम्मू में शनिवार को सिर्फ 4 ही संक्रमित मिले। जिला रियासी, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, राजोरी, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन
वर्तमान में प्रदेश में 886 सक्रिय मामले हैं, जिसमें कश्मीर संभाग से 783 मामले हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक कोविड संक्रमण से पीड़ित होकर 4432 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोविड की तीसरी लहर की चुनौतियों के बीच टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। दूसरी खुराक के लिए लक्ष्य को गति दी गई है।