{"_id":"64f63eefd4382cea00004d84","slug":"samba-gaghawal-tribute-paid-samba-news-c-289-1-sjam1009-558-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहीद पवन कुमार को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहीद पवन कुमार को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-2004 में कठुआ के बनी क्षेत्र के टग्गर में आतंकियों से लोहा लेते समय हुए थे शहीद
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। जसाथ गांव के शहीद पवन कुमार को सोमवार को 19वें शहीदी दिवस पर याद किया गया। पवन कुमार 2004 में कठुआ के बनी क्षेत्र के टग्गर में आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद हुए थे।
डीएसपी सांबा आशानंद और एसडीएम घगवाल सुनैना सैनी ने शहीद पवन कुमार के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इस दौरान पवन कुमार अमर रहे और भारत माता की जय से गांव गूंज उठा। इस मौके शहीद की माता कृष्णा देवी व उनका परिवार मौजूद रहा। दोनों अधिकारियों ने कहा कि पवन कुमार जैसे जवानों की शहादत जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को भी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देती है। सांबा पुलिस वर्षों से शहीद का शहादत दिवस मना रही है। आशा है कि आगे भी ऐसे ही मनाती रहेगी।
पूर्व विधायक दुर्गादास, बीडीसी चेयरमैन विजय टगोत्रा, बीडीसी चेयरमैन राजपुरा राधे शाम, डीडीसी राजपुरा आशा रानी, सामाजिक कार्यकर्ता रामपाल शर्मा, दीवान सिंह, सरपंच दविंदर सिंह, जिया लाल वर्मा, डीडीसी सुरेश कुमार ने कहा कि देश के लिए कुर्बान पवन कुमार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। हर साल 4 सितंबर को उनकी शहादत को मनाते रहेंगे।