फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba Fake Officer Arrest: police arrested Attempt to rape 12th class student by pretending to be a colonel i

Fake Officer Arrest: सेना में कर्नल बताकर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 15 Nov 2023 12:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, सांबा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 12:28 PM IST
सार

शिकायत के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सेना का कर्नल बताया और उधमपुर जिले के भाई-बहनों को दाखिला दिलाने का झूठा आश्वासन देकर विजयपुर लाया।

विज्ञापन
samba Fake Officer Arrest: police arrested Attempt to rape 12th class student by pretending to be a colonel i
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सांबा पुलिस ने थाना विजयपुर क्षेत्र में एक छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में सेना के नकली कर्नल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शाम लाल निवासी केसो मन्हासां तहसील रामगढ़ सांबा (अब शिव नगर विजयपुर) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शिकायत के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने खुद को सेना का कर्नल बताया और उधमपुर जिले के भाई-बहनों (12वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की और 10वीं कक्षा का छात्र उसका भाई) को दाखिला दिलाने का झूठा आश्वासन देकर विजयपुर लाया। आरोपी ने एनसीसी में और बाद में उन्हें बेल्ट फोर्स में भर्ती करवाने को कहा। उसने विजयपुर-रामगढ़ रोड पर उनकी दौड़ने की क्षमता की भी जांच की, और आधी रात को उस लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लड़की ने शोर मचाया और थाने पहुंची। उसने शिकायत दर्ज कराई। उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, और आरोपी को गिरफ्तार किया। आईपीसी की धारा 376, 511, 419 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed