फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   salman khan press conference in sonmarg kashmir

कश्मीर का नहीं भारत का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहूंगा: सलमान

Mon, 18 May 2015 11:51 AM IST
Updated Mon, 18 May 2015 11:51 AM IST
विज्ञापन
salman khan press conference in sonmarg kashmir

हिट एंड रन केस में जमानत मिलने के बाद अभिनेता सलमान खान पहली बार मीडिया के समाने आए। कश्मीर के सोनमर्ग में उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान सलमान खान ने खुलकर अपनी दिल की बात मीडिया के सामने रखी।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान ने कहा कि मुश्किल समय में अपने साथ खड़े रहने के लिए अपने फैन्स का आभारी हूं। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कश्मीर का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहेंगे? तो इसके जवाब में सलमान ने कहा,'अगर मुझे ब्रांड एंबेसडर बनना होगा तो मैं चाहूंगा कि मैं भारत का ब्रांड एंबेसडर बनूंगा।'
विज्ञापन


पहली बार मीडिया से बातचीत कर रहे सलमान खान ने कहा, 'मुश्किल घड़ी मेरे साथ खड़े रहने वाले तमाम लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया। आपने जो मेरे लिए किया उसके लिए आपका आभारी हूं। आपकी प्रार्थनाओं के लिए आपको धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी शादी पर क्या बोले सलमान खान, पढ़े

salman khan press conference in sonmarg kashmir

सलमान ने जम्मू-कश्मीर में एक भी थिएटर ना होने पर चिंता जाह‌िर की। उन्होंने कहा कि घाटी में भी थियेटर होने चाहिए। सलमान ने एक सवाल में अपने फैंस से कहा कि, कभी-कभी वह सलमान से हटकर अपने लिए भी दुआ मांग लिया करें।

सलमान ने कहा कि अगर आप चाहें तो बहुत कुछ बदल सकते हैं। खुद से शुरूआत करें तो धीरे-धीरे दुनिया बदली जा सकती है। राजनीति में जाने के सवाल पर सलमान ने कहा, इस बारे में अभी कोई प्लान नहीं है बाकी वक्त बताएगा।

वहीं अपने शादी के सवाल को सलमान हंसी के साथ टाल गए। सलमान ने कहा कि उन्हें कश्मीर बेहद पसंद आया है और आगे भी अपनी फिल्मों के लिए इस लोकेशन का इस्तेमाल किया जाएगा।

सलमान ने क‌श्मीर को लेकर क‌िया बड़ा खुलासा

salman khan press conference in sonmarg kashmir
एक पत्रकार ने सलमान से कश्मीर मुद्दे पर सवाल किया जिसके बाद सलमान ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से पूछें, उन्होंने कहा, जब मैं इस ओहदे पर पहुंच जाऊंगा तब मुझसे ऐसे सवाल किए जाएं, तब मैं उनका जवाब दे पाऊंगा।

इस दौरान सलमान ने एक खास बात बताई जो शायद कम ही लोगों को पता होगी। सलमान से जब पूछा गया कि उन्हें कश्मीर कैसा लगा तो उन्होंने बताया कि उनके नाना जम्मू के रहने वाले हैं और वह जम्मू-कश्मीर को बेहद पसंद करते हैं।

करीब चालीस दिनों से कश्मीर में अपनी फ‌िल्म बजरंगी भाईजान की शूट‌िंग कर रहे सलमान खान और करीर खान ने कहा कि फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed