फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Salman Khan arrives in Srinagar to shoot for Bajrangi Bhaijaan

श्रीनगर पहुंचे सलमान खान, उमड़ी फैंस की भीड़

Mon, 20 Apr 2015 01:28 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan arrives in Srinagar to shoot for Bajrangi Bhaijaan

बालीवुड के दबंग सलमान खान (सल्लू) को चाहने वालों का घाटी में हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि दीदार न होने से पर्यटकों समेत उनके चाहने वाले मायूस हुए।

विज्ञापन


पहलगाम के ममाल इलाके में रविवार को बजरंगी भाईजान की शूटिंग के चलते दो किलोमीटर के दायरे में किसी को न आने देने पर पाबंदी लगा दी गई थी।

सुहावने मौसम के बीच कड़े सुरक्षा पहरे में सलमान ने शूटिंग की, लेकिन उनके चाहने वाले उनसे दूर रहे। इस बीच देशभर से पहुंचे पर्यटक शिकारगाह जाने से भी वंचित हो गए।
विज्ञापन


शिकारगाह का रास्ता ममाल से होकर जाता था, जिसे सुरक्षाबलों ने सीज कर दिया था।

फैंस को हाथ लगी निराशा

Salman Khan arrives in Srinagar to shoot for Bajrangi Bhaijaan

श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के बेस कैंप पहलगाम में शूटिंग के लिए सलमान खान शनिवार ही श्रीनगर पहुंच गए थे, लेकिन दूसरे दिन उनकी सुरक्षा को काफी गंभीरता से लिया गया।

शूटिंग में सलमान के पहुंचने की सूचना से पहलगाम से करीब दो किलोमीटर दूर ममाल इलाके में रविवार को स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था, लेकिन उन्हें दो किलोमीटर पहले ही रोक दिया गया।

इस बीच कई ने आगे जाने की भरपूर कोशिश की। लोग अपने साथ कैमरे और अन्य उपकरण लेकर पहुंचे थे, ताकि मौका मिलने पर सल्लू के साथ यादगार पलों को कैद किया जा सके, मगर आखिर में उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

सरकार की है ये प्लानिंग

Salman Khan arrives in Srinagar to shoot for Bajrangi Bhaijaan

घाटी में तनाव के बीच बालीवुड की वापसी को सरकार गंभीरता से ले रही है, जिसके लिए बालीवुड की हस्तियों की सुरक्षा को पूरी तवज्जो दी जा रही है।

बालीवुड के इतिहास में हसीन-ए-वादी कश्मीर का बड़ा हिस्सा रहा है, लेकिन 1999 के दशक में आतंकवाद के चरम पर होने से इसे बड़ा धक्का लगा था, मगर अब बालीवुड की दोबारा वापसी हुई है।

हाल ही में कई बॉलीवुड फ‌िल्मों की शुटिंग कश्मीर में की गई है। कुछ समय पहले रीलिज हुई हैदर भी कश्मीर में की शूट की गई थी।

सरकार की कोशिश है कि पर्यटन को किसी भी तरह से बढ़ाया जाए, इसके लिए अब बॉलीवुड का सहारा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed