{"_id":"662be83eb1ae625cf60a5599","slug":"sajjad-lone-said-ideology-of-separatism-is-dead-in-jammu-and-kashmir-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: सज्जाद लोन बोले- घाटी में अलगाववाद की विचारधारा हो रही खत्म, अब गेंद दिल्ली के पाले में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: सज्जाद लोन बोले- घाटी में अलगाववाद की विचारधारा हो रही खत्म, अब गेंद दिल्ली के पाले में
Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
अनुज कुमार
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2024 11:16 PM IST
सार
जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने साफ शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की विचारधारा मर चुकी है। लोग देखते हैं कि यह व्यर्थ था और मैं यह भी जोड़ूंगा कि गेंद दिल्ली के पाले में है।
विज्ञापन
सज्जाद लोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलगाववादी से मुख्यधारा के राजनेता बने सज्जाद लोन ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद की विचारधारा मर चुकी है। क्योंकि लोगों को यह एहसास हो गया है कि यह निरर्थक है।
विज्ञापन
जम्मू एंड कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (जेकेपीसी) प्रमुख ने हिंसा समाप्त करने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत हमारी भूमि है। इस बारे में कोई अस्पष्टता नहीं है।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि क्या जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी विचारधारा मर गई है और दफन हो गई है, तो उन्होंने जवाब दिया कि मुझे लगता है कि हां... यह है। मुझे लगता है यह मर चुका है।
विज्ञापन
आगे कहा कि लोग देखते हैं कि यह व्यर्थ था और मैं यह भी जोड़ूंगा कि गेंद दिल्ली के पाले में है। कश्मीरी भारत का हिस्सा बनने को तैयार है। लेकिन वे सम्मानजनक सह-अस्तित्व पर विचार कर रहे हैं। वे अपमान या असमान भारतीय होने की स्थिति को नहीं देख रहे हैं।