लोन की पार्टी का आरोप, भाजपा ने किया विश्वासघात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपुल्स कांफ्रेंस ने भाजपा पर सत्ता में आने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पार्टी के विधायक बशीर अहमद डार ने एक समाचार एजेंसी से कहा कि पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन को साइंस एंड टेक्नालाजी और पशुपालन जैसे विभाग देकर भाजपा ने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है।
डार ने कहा कि पता नहीं किसके कहने पर ऐसा किया जा रहा है, पर भाजपा से ऐसी उम्मीद नहीं थी। इससे पहले बुधवार को बतौर कैबिनेट मंत्री कार्यभार संभालने से इनकार करते हुए पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन और हंदवाड़ा से विधायक सज्जाद अहमद लोन ने सभी सरकारी सुविधाएं लौटाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर कर दी थी।
लोन बुधवार को ही श्रीनगर रवाना हो गए और उसके बाद उनसे संपक्र नहीं हो पाया। पार्टी के विधायक बशीर अहमद डार ने बताया कि वीरवार को हंदवाड़ा में पार्टी की बैठक होगी और इसमें आगे की कार्यवाही पर चर्चा कर फैसला किया जाएगा।
लोन कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे: डार
लोन के अलावा पीडीपी के अब्दुल रहमान वीरी भी पार्टी नेतृत्व से खासे नाराज बताए जा रहे हैं। वीरी समर्थकों के प्रतिनिधिमंडल ने पार्टी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती से मुलाकात कर वीरी को अहम मंत्रालय सौंपे जाने की मांग की है।
डार ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा पीडीपी के साथ गठबंधन कर सत्ता में आने के बाद अब उनसे अलग तरीके से पेश आ रही है। डार ने स्पष्ट किया कि लोन कैबिनेट में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि हमारे साथ धोखा हुआ है।
साथ ही कहा कि हम किसी के हाथों बिके नहीं हैं। लोगों ने हमें चुनाव जीताकर भेजा है। डार का कहना था कि मंत्रालयों के बंटवारे से पहले लोन के साथ कोई चर्चा भी नहीं की गई और न ही उनकी सलाह ली गई।
लोन द्वारा इस्तीफा देने के संबंध में डार का कहना था कि अभी उनके द्वारा इस्तीफा नहीं दिया गया है और इस संबंध में कोई भी फैसला लेने से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्थकों से चर्चा की जाएगी।
इस मामले में पूछे जाने पर पीडीपी की ओर से कहा गया कि यह मुद्दा भाजपा और पीपुल्स कांफ्रेंस के बीच का है। जबकि भाजपा के प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष रोमेश अरोड़ा का कहना था कि सज्जाद लोन से इस मुद्दे पर बात होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।