{"_id":"c047145eba0e76837b61be13a367da5d","slug":"sajjad-hussein-suspected-of-delivering-money-to-terrorists-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सज्जाद हुसैन पर आतंकियों को रुपये पहुंचाने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज्जाद हुसैन पर आतंकियों को रुपये पहुंचाने का शक
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ जिले के सूरनकोट तहसील के हारी मरोट निवासी जिस युवक सज्जाद हुसैन को पंजाब पुलिस ने आतंकवादियों के साथ जुड़ाव और हवाला लेन-देन के मामले में गिरफ्तार किया है, उसे पांच दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर पुलिस ने क्लीन चिट दी थी। पंजाब पुलिस सज्जाद हुसैन को वीरवार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।
उसे 18 फरवरी तक रिमांड पर लिया गया है। एसएचओ सूरनकोट चरनजीत सिंह के अनुसार सज्जाद हुसैन पठानकोट हमले के बाद पकड़े गए सूरनकोट के हारी मरोट निवासी जासूस मोहम्मद इरशाद का चचेरा भाई है।
इरशाद को पुलिस ने पठानकोट हमले के बाद गिरफ्तार किया था। इरशाद के पास से पुलिस ने भारतीय सेना व भारतीय वायु सेना से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए थे, जिन्हें इरशाद सीमा पार पाक सेना व आईएसआई को भेजता था।

हवाला के जरिये ओजीडब्ल्यू को भी मदद पहुंचाने की आशंका
सूत्रों के अनुसार इरशाद ने पुलिस को दिए बयान में चचेरे भाई सज्जाद का नाम भी उगला था। जेआईसी में करीब एक हफ्ते तक कड़ी पूछताछ के बाद पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा, तो पुलिस ने सज्जाद को क्लीन चिट देते हुए छोड़ दिया था।
सज्जाद को क्लीन चिट देने की पुष्टि करते हुए एसएचओ ने बताया कि जम्मू कश्मीर पुलिस के पास उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं थे। पंजाब पुलिस सज्जाद को पुंछ कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर लेने के बाद अपने साथ ले गई है। सूत्रों के अनुसार सज्जाद का नाम हवाला लेन-देन में सामने आ रहा है।
सज्जाद के बैंक एकाउंट खंगालने के बाद पुलिस को पता चला कि उसके बैंक एकाउंट में विदेशों से रुपये आते हैं। सज्जाद हवाला रुपये के लेन-देन में शामिल है और हवाला रुपये को आतंकवादियों तक पहुंचाने का काम करता रहा है। सज्जाद का संपर्क आतंकवादियों के ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) के साथ भी बताए जा रहे हैं। उसके द्वारा ओजीडब्ल्यू को भी हवाला के जरिये रुपये पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है।