फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sajad Lone said to Farooq Abdullah Quit electoral politics support JKPC to consolidate Muslim votes

फारूक अब्दुल्ला को लोन की नसीहत: अगर ऐसा करेंगे तो मुस्लिम वोट नहीं बंटेगा, जो भी कहेंगे मैं करूंगा

Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Oct 2021 11:39 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) के प्रमुख सज्जाद लोन ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को चुनावी राजनीति छोड़कर जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम वोटों को मजबूत करने के लिए उनकी पार्टी का समर्थन करना चाहिए।

विज्ञापन
Sajad Lone said to Farooq Abdullah Quit electoral politics support JKPC to consolidate Muslim votes
सज्जाद लोन, फारूक अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। नेताओं के बीच जुबानी जंग भी जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (जेकेपीसी) के प्रमुख सज्जाद लोन ने नेकां(नेशनल कांफ्रेंस) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को नसीहत दे डाली। लोन ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला को चुनावी राजनीति छोड़कर जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम वोटों को मजबूत करने के लिए उनकी पार्टी का समर्थन करना चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक पलों की गवाह बनी ऑक्ट्राय पोस्ट: बीटिंग द रिट्रीट परेड में बीएसएफ कमांडो और महिला दस्तों ने दिखाया जोश, देखिए तस्वीरें    
विज्ञापन


पूर्व विधायक और पीडीपी(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के नेता निजामुद्दीन भट के जेकेपीसी में शामिल होने के बाद लोन फारूक अब्दुल्ला के उस बयान का जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि जम्मू-कश्मीर में मुस्लिम मतदाताओं को नए राजनीतिक दलों का समर्थन करके विभाजित करने का प्रयास किया जा रहा है। लोन ने कहा अगर अब्दुल्ला ऐसा सोचते हैं तो हमारा समर्थन करें। इस तरह मुस्लिम वोट नहीं बंटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: देखिए बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी की तस्वीरें, जानिए उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने क्या कहा?    

फारूक अब्दुल्ला जो भी कहेंगे मैं वह करूंगा
जेकेपीसी अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी नेकां का समर्थन लेने के लिए तैयार है। अगर अब्दुल्ला मुस्लिम वोटों के बंटवारे को रोकना चाहते हैं, तो उन्हें हमारा समर्थन करने दें। अब्दुल्ला जो भी कहेंगे मैं वह करूंगा।

निजामुद्दीन भट का पार्टी में वापस आना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण
लोन ने कहा कि भट का पार्टी में वापस आना जेकेपीसी के लिए एक महत्वपूर्ण पल है। निजामुद्दीन जेकेपीसी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। लोन ने कहा कि भट बदलाव के लिए एजेंडा तैयार करने के पार्टी के प्रयासों को पूरा करेंगे और सम्मानजनक तरीके से जम्मू-कश्मीर को असशक्तिकरण के जाल से बाहर निकालने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed