फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Saffron waved in jammu on occasion of ayodhya ram mandir pran partishata ceremony

राममयी हुआ जम्मू: गलियों, चौक-चौराहों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक लहराया भगवा, यहां होगा सीधा प्रसारण

Sun, 21 Jan 2024 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 21 Jan 2024 05:44 PM IST
सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिरों का शहर जम्मू पूरी तरह राममय हो चुका है। गलियों, चौक-चौराहों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक राम ध्वज लहरा रहे हैं।

विज्ञापन
Saffron waved in jammu on occasion of ayodhya ram mandir pran partishata ceremony
जम्मू - फोटो : एजेंसी

विस्तार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मंदिरों का शहर जम्मू पूरी तरह राममय हो चुका है। गलियों, चौक-चौराहों से लेकर बाजारों और मंदिरों तक राम ध्वज लहरा रहे हैं। जगह-जगह राम धुन बज जा रही है। एक ओर मंदिरों को फूलों से सजाया जा रहा है, तो विभिन्न गलियों में राम ध्वज और लाइटों के साथ सजावट की गई है। 

विज्ञापन


हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता घरों, दुकानों में राम ध्वज वितरित कर रहे हैं। वाहनों पर भी राम पताके फहर रहे हैं। विभिन्न मंदिरों और अन्य संगठनों की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


समारोह के दिन जगह-जगह एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या से राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। वहीं, बाजारों में भी खास रौनक है। दुकानों पर छोटे-बड़े राम ध्वज, राम मंदिर मॉडल, जय श्री राम की टी-शर्ट और टोपी, बैच आदि उपलब्ध हैं। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राम ध्वज 20 से 150 रूपये तक मिल रहे हैं, जबकि राम मंदिर का मॉडल 250 से 500 रुपये का है। मोती बाजार के दुकानदार संजीव ने बताया कि राम मंदिर मॉडल की मांग है। इसके अलावा राम ध्वज की भी खरीदारी की जा रही है। दिल्ली से और सामान मंगवाया गया है।

Saffron waved in jammu on occasion of ayodhya ram mandir pran partishata ceremony
जम्मू - फोटो : संवाद

रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव

रघुनाथ मंदिर में तीन दिवसीय उत्सव शुरू हुआ। पुजारी सतपाल रैना ने सुबह सुंदरकांड पाठ किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पाठ का श्रवण किया। भजन-कीर्तन भी हुआ। भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। संगीता देवी ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए तीन दिन उत्सव में भाग लेंगे। 21 और 22 जनवरी को भव्य समारोह होगा, जिसमें रथ यात्रा, अखंड रामायण पाठ, नृत्य, संगीत और भजन शामिल है। इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। चित्रकुट से आए पंडित रामायण का अखंड पाठ करेंगे।

अग्रवाल सभा व डोगरा चौक में एलईडी पर होगा प्रसारण

अग्रवाल सभा में एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम का प्रसारण सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होगा। इसके बाद हलवा वितरित किया जाएगा। सभा के सचिव रविंद्र मित्तल ने कहा कि सभी लोग राम लला के दर्शन करें। इसी तरह जेके ब्राह्मण सभा के प्रधान अतुल शर्मा ने बताया कि डोगरा चौक में एलईडी पर प्रसारण होगा। इस दौरान लंगर लगाया जाएगा।
 

Saffron waved in jammu on occasion of ayodhya ram mandir pran partishata ceremony
जम्मू - फोटो : निखिल मेहता
वेयर हाउस में 1100 दीपों के साथ मनाई छोटी दिवाली 

वेयर हाउस ट्रेडर्स फेडरेशन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शनिवार को छोटी दीपावली मनाई। इस दौरान 11 सौ दीप जलाए गए। फेडरेशन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने लोगों से कहा कि सभी अपने घरों में दीप जलाएं। फेडरेशन की ओर से 22 जनवरी को वेयर हाउस में 20 फीट की एलईडी स्क्रीन पर समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा और भंडारा भी लगेगा।

बनतालाब में धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

बनतालाब में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर संस्कृत भारती श्रीमद् भागवत गीता पाठशाला की ओर से फ्रेंडस कॉलोनी गली नंबर 8 से शोभायात्रा निकाली गई। राम मंदिर से मुख्य बाजार, सुक्की नहर, वासुकी मंदिर तक भक्तों ने भजन कीर्तन किया। स्कूली बच्चे भी झूमते नजर आए। यहां पंडित अरूण शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed