{"_id":"6a973c59f46125a3ca09d252","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1002219-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्काॅस्ट, क्लस्टर विवि और जेयू के\nबीच दो पाठ्यक्रम के लिए समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्काॅस्ट, क्लस्टर विवि और जेयू के
बीच दो पाठ्यक्रम के लिए समझौता
समझाैते पर हस्तक्षर के दाैरान उपस्थित कुलपति प्रो. उमेश राय और प्रो. केएस चंद्रशेखर व अन्य।विज
- फोटो : Archive
Link Copied
फोटो:
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय ने क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू और शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्काॅस्ट) जम्मू के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यूजीसी की गाइड लाइंस और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत जम्मू के छात्र अब एक साथ दो शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा कर सकेंगे। समझौते के तहत मुख्य संस्थानों में नियमित स्नातक या स्नातकोत्तर कर रहे पात्र छात्रों को जम्मू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन लर्निंग के माध्यम से ओडीएल या ऑनलाइन मोड में 20 स्वीकृत पाठ्यक्रमों में से एक अतिरिक्त कोर्स करने का अवसर मिलेगा। इसके तहत सीडीओई में प्रवेश लेने वाले छात्रों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। छात्र अपने मूल संस्थान में नामांकित रहते हुए ही दूसरा कोर्स जारी रख सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिसके लिए आवश्यक दस्तावेज और वर्तमान में पढ़ाई का प्रमाण देना होगा। कार्यक्रम में जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय और क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केएस चंद्रशेखर की उपस्थिति में तीनों विश्वविद्यालयों के कुलसचिव डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अनिल कुमार और अंकुर महाजन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। प्रो. उमेश राय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को बहुविषयक शिक्षा, कौशल विकास और व्यापक अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।