फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sachin of the state will play the role of a journalist in a film to be made on the biography of Sarojini Naidu

सरोजिनी नायडू की जीवनी पर बनने वाली फिल्म में पत्रकार की भूमिका निभाएंगे प्रदेश के सचिन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Sachin of the state will play the role of a journalist in a film to be made on the biography of Sarojini Naidu
जम्मू। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करना हर अभिनेता का सपना होता है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश से भी कहीं युवाओं में बॉलीवुड में अपने अभिनय से मुकाम हासिल किया है। सरोजिनी नायडू की जीवनी पर निर्देशक धीरज मिश्रा द्वारा बनाई जा रही फिल्म में जम्मू के पटोली ब्राह्मणों के रहने वाले सचिन भंडारी भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में उनकी क्या भूमिका पत्रकार की होगी। सचिन फिल्मी दुनिया में अपना कैरियर बनाने के लिए मुंबई चले गए थे। इश्कबाज, ये हैं मोहब्बते, ये है आशिकी जैसे धारावाहिकों में छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपने अभिनय का परिचय दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह के साथ कमर्शियल एड की हैं। लॉक डाउन के कारण सचिन जम्मू में है। इस बीच निर्देशक धीरज मिश्रा ने उन्हें ऑडिशन वीडियो बनाकर भेजने को कहा था। इसके बाद उन्हें पता चला कि फिल्म सरोजनी नायडू में वह पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहां कि मैं जम्मू आए थे, लेकिन लॉक डाउन शुरू हो गया और वापस नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि फिल्म में रामायण धारावाहिक में सीता का रोल करने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया भी हैं। यह मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिस में दीपिका शचिखलिया जैसी बड़ी अभिनेत्री के साथ काम करने का मौका मिलेगा।फिल्म शकी शूटिंग लॉक डाउन के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed