फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   saakshar bharat mission failed in jammu region

जम्मू में कागजों तक सिमटा साक्षर भारत मिशन

Mon, 15 Dec 2014 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Dec 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
saakshar bharat mission failed in jammu region

ग्रामीणों को अक्षरों का ज्ञान देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की योजना साक्षर भारत मिशन आज तक जम्मू संभाग में पूरी तरह से लागू नहीं हो सका है। मिशन को लेकर चार वर्ष से शिक्षा विभाग बैठकों का ही काम कर रहा है। अभी तक साक्षर भारत मिशन केवल कागजों तक ही सीमित है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद इसको लेकर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


दूरदराज ग्रामीण इलाकों में आज भी हजारों ग्रामीणों को अक्षरों का ज्ञान नहीं है। इसी कारण ग्रामीण न तो सरकारी योजनाओं का सही तरह से लाभ ले पाते हैं और अकसर ठगी का शिकार होते हैं। इसी को लेकर 2010 में जम्मू संभाग में साक्षर भारत मिशन को मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन


मिशन के तहत शिक्षा विभाग ने सबसे पहले सर्वे करके रिपोर्ट तैयार करनी थी, जिसमें अनपढ़ ग्रामीणों की सूची तैयार करनी थी। इसमें बच्चों से लेकर 55 वर्ष तक बुजुर्ग रखे जाने थे। इसके बाद ग्रामीण स्तर पर शिक्षित लोगों की कमेटियां तैयार करनी थीं। कमेटियों ने प्रेरक नियुक्त करने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेरक वे होंगे, जो कि ग्रामीणों को बुनियादी शिक्षा प्रदान करेंगे। प्रेरक गांव के शिक्षित युवाओं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बनाया जाना है। डाइट प्रिंसिपल को साक्षर भारत मिशन का सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। प्रेरकों की जिम्मेदारी है कि यह ग्रामीणों को अक्षरों का ज्ञान देंगे।

कई ऐसे जिले हैं, जहां पर अभी तक शिक्षा विभाग ने साक्षर मिशन का सर्वे भी नहीं करवाया है। जहां सर्वे हुए हैं, वहां ग्रामीणों की कमेटियां नहीं बनाई जा सकी हैं। चार वर्ष में कई बार शिक्षा विभाग और जिला प्रशासनों ने इसको लेकर बैठकें की हैं, लेकिन अभी तक जमीनी स्तर पर इस पर काम नहीं किया गया है। वहीं ग्रामीण लगातार इसके लागू होने का इंतजार कर रहे हैं।


डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन जम्मू आरए इंकलाबी का कहना है कि कई जिलों में सर्वे पूरे करके प्रेरक नियुक्त किए जा चुके हैं। अंतिम चरण का काम किया जाना बाकी ही था कि सितंबर माह में बाढ़ ने तैयारियों पर पानी फेर दिया। फिल्हाल सभी शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। चुनाव के बाद जल्द इस काम को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed