{"_id":"62385eb105fc9e6d4c4bbb73","slug":"russia-ukraine-war-jammu-kashmir-mbbs-students-returned-from-ukraine-met-lg-manoj-sinha-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने यूक्रेन से प्रदेश लौटे मेडिकल छात्रों से मुलाकात की, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल ने यूक्रेन से प्रदेश लौटे मेडिकल छात्रों से मुलाकात की, सुनीं समस्याएं
Mon, 21 Mar 2022 04:51 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:51 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यूक्रेन से जम्मू कश्मीर लौटे एमबीबीएस के छात्रों से मुलाकात की और छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना।
विज्ञापन
उपराज्यपाल एमबीबीएस के छात्रों से मिले।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच 26 दिनों से जंग जारी है। इस बीच यूक्रेन से केंद्र सरकार के सहयोग से कई भारतीय छात्र स्वदेश लौटे हैं। सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यूक्रेन से गृह राज्य जम्मू कश्मीर लौटे एमबीबीएस के विद्यार्थियों से जम्मू राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान छात्रों ने अपनी भविष्य की चिंताओं के बारे में उपराज्यपाल को बताया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने धैर्यपूर्वक सभी विद्यार्थियों की चिंताओं को समझा और उनकी समस्याओं का उचित हल निकालने का आश्वासन दिया। मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों की परेशानियों के प्रति सजग है। वे इस बारे में केंद्र सरकार से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और बच्चों की आगे की पढ़ाई को जारी रखने के लिए उचित नीति पर काम किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने वतन वापसी और समस्याओं को सुनने के लिए उपराज्यपाल और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई भारतीय विद्यार्थियों को पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर मजबूरन भारत लौटना पड़ा है। सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से हजारों भारतीयों को सुरक्षित निकाला है। इनमें ज्यादातर मेडिकल के छात्र हैं, जो वहां पढ़ाई कर रहे थे। देश से हर साल मेडिकल शिक्षा पाने के लिए बड़ी संख्या में छात्र यूक्रेन जाते हैं और वहां के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेते हैं।
विज्ञापन