फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Runners gave message of staying healthy in marathon

जम्मू: मैराथन में धावकों ने दिया स्वस्थ रहने का संदेश, बिलावर के हंसराज ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 25 Feb 2024 12:06 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 25 Feb 2024 12:06 PM IST
सार

मैराथन में धावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुलदीप हांडा ने महाराजा हरि सिंह पार्क से मैराथन को हरि झंडी दिखाई।

विज्ञापन
Runners gave message of staying healthy in marathon
[जम्मू मैराथॉन - फोटो : निखिल मेहता

विस्तार

भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला ने शनिवार को एक दौड़ सेहत की ओर मैराथन का आयोजन किया। मैराथन में धावकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि एसपी सिटी कुलदीप हांडा ने महाराजा हरि सिंह पार्क से मैराथन को हरि झंडी दिखाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमर उजाला की यह बहुत अच्छी पहल है। हर व्यक्ति को कम से कम 15 से 20 मिनट अपने स्वास्थ्य के लिए देना चाहिए। स्वास्थ्य किसी इंसान के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। यदि व्यक्ति स्वस्थ है, तो हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाज में बढ़ रहे नशे के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए। जब हम ऐसे आयोजनों में भाग लेते हैं, तो इससे समाज में अच्छा संदेश जाता है।
विज्ञापन


धावकों ने महाराजा हरि सिंह पार्क से गुर्जर नगर पुल, नेशनल हाईवे होते हुए इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल (आईडीपीएस) जूनियर विंग चौआदी सैनिक कॉलोनी तक दौड़ लगाई। रास्ते में जगह-जगह धावकों के लिए पानी और केला का प्रबंध किया गया था। मैराथन पूरा होने पर धावकों को रिफ्रेशमेंट दी गई। प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके और राज्य स्वर्ण पदक विजेता बिलावर (कठुआ) के हंसराज ने 37.05 मिनट का समय लेकर मैराथन में पहला स्थान हासिल किया। उनके साथ मिश्रीवाला के बलविंदर सिंह और रोहित सूद दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा विभिन्न मैराथन में भाग ले चुकी जम्मू की पूनम कुमारी और शमशाद बानो ने भी मैराथन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम नॉर्थ अतुल दत्त शर्मा ने प्रतिभागियों को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। पहले स्थान पर रहे हंसराज ने कहा कि मैराथन में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे पहल लगातार होने चाहिए, इससे नए युवा धावकों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही लोगों में दौड़ के प्रति रूचि बढ़ती है।

विभिन्न मैराथन में हिस्सा ले चुके सैनिक कॉलोनी के रहने वाले कैप्टन तिलक राज(68), नायक त्रिलोक चंद (62) और आनंद कुमार (59) भी मैराथन का हिस्सा रहे। तीनों भाई हैं। दौड़ने के प्रति इतनी दीवानगी है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी कोई भी मैराथन नहीं छोड़ते। कैप्टन तिलक राज ने कहा कि खुद को फिट रखने के लिए वे तीनों भाई हर मैराथन में भाग लेते हैं। खान-पान में कोई परहेज नहीं करते।


मैराथन के मुख्य प्रायोजक माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल और सह-प्रायोजक श्री टयोटा, एनएचपीसी, आईडीपीएस जूनियर विंग, रसालिका रेस्तरां, बॉम्बे स्पेशल पाव भाजी और गोल्ड जिम रहे। इस मौके पर आईडीपीएस के एमडी सुमिंदर सिंह, श्री माता वैष्णो देवी नारायणा अस्पताल के डिप्टी मैनेजर मार्केटिंग सुरिंदर भट, बॉम्बे स्पेशल पाव भाजी के मनोज कुमार, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, गोल्ड जीम से अटल कुमार, रसालिका के मालिक पंकज और अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed