फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Runner history completed by Hamid, completed 10.45 hours in 110 km

धावक हमीद ने रचा इतिहास, 10.45 घंटों में पूरा किया 110 किमी. का सफर

Sun, 22 Oct 2017 11:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 22 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Runner history completed by Hamid, completed 10.45 hours in 110 km
- फोटो : AMAR UJALA

श्रीनगर से बालटाल तक का 110 किलोमीटर का सफर 10 घंटे 45 मिनट में पूरा करते हुए कश्मीर में जाने-माने धावक हमीद ने रविवार को इतिहास रच दिया। पर्यटन विभाग कश्मीर की ओर से पहली बार करवाई गई 110 किलोमीटर की अल्ट्रा मैराथन को सुबह 7:15 बजे श्रीनगर के बोलेवर्ड स्थित होटल शहंशाह से रवाना किया। मैराथन सायं साढ़े छह बजे सोनामर्ग के बालटाल में संपन्न हुई। पहली बार ऐसा हुआ किसी एथलीट ने 110 किलोमीटर का सफर 10.45 घंटों में पूरा कर लिया।

विज्ञापन


हमीद के साथ 20 धावकों ने मैराथन में हिस्सा लिया, लेकिन उन्हें छोड़ अन्य धावकों में केवल एक धावक 53 किलोमीटर तक का सफर ही तय कर पाया। अन्य धावक तीस किलोमीटर का सफर तय करने के बाद ही बस कर गए।  22 वर्षीय धावक हमीद ने इससे पूर्व 59वीं सीनियर नेशनल प्रतियोगिता जोकि आंध्र प्रदेश में हुई थी उसमें हिस्सा लिया था। उन्होंने एक दिन में 60 किलोमीटर बिना रुके चलने का कीर्तिमान 27 मार्च 2017 को श्रीनगर में हुई पैन इंडिया ग्रेट मैराथन में आस्ट्रेलिया के मैराथन रनर पैट फार्मर के साथ मिलकर बनाया था।
विज्ञापन


वह नौ दिसंबर 2013 को हुई राज्य प्रतियोगिता के भी विजेता रहे हैं। 2013, 2014, 2015 में भी हमीद ने अंतरा कालेज रोड रेसों में विजयी होने का गौरव हासिल किया है। पर्यटन विभाग कश्मीर की तरफ से डिस्कवर कश्मीर मैगजीन, होटल शहंशाह पैलेस, होटल स्नो लैंड सोनामर्ग, हैट्रिक फूड्स, दामना एडवेंचर्स की ओर से मैराथन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व पर्यटन निदेशक कश्मीर महमूद अहमद शाह ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कश्मीर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन प्रतिभाओं को मौका दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमीद की उपलब्धि से कश्मीर में मैराथन धावकों को प्रोत्साहन मिलेगा। हमीद की योजना अब 2018 में श्रीनगर से लेह तक 450 किलोमीटर का सफर बिना रुके तय करने की है। 2019 में वह एक हजार किलोमीटर का सफर तय करना चाहते है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed