फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   run for unity

रन फार यूनिटी में सैकड़ों संग दौड़े एडीजीपी

विज्ञापन
run for unity
जम्मू। पुलिस की ओर से मंगलवार को रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें एडीजीपी मुकेश सिंह ने प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगा कर एकता का संदेश दिया। इसमें पुलिस अधिकारियों और स्कूली विद्यार्थियों सहित करीब 250 लोगों ने हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों की शहादत की याद में शहर के बाहु प्लाजा से दौड़ को शुरू किया गया। इसे मुकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन

रन फार यूनिटी को चार श्रेणियों में बांटा गया था। महिला वर्ग में 20 वर्ष से नीचे, 20 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से ऊपर। पुलिस ने उक्त दौड़ का आयोजन बनयान इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से किया। बाहु प्लाजा से शुरू हुई दौड़ में पहली श्रेणी में महिलाएं और 20 वर्ष के नीचे वाले शामिल हुए। यह दौड बाहु प्लाजा से शुरू हुई जो जोरावर सिंह चौक, वाल्मीकि चौक, पनामा चौक, बिक्रम चौक से होकर वापस बाहु प्लाजा पहुंची। दूसरी श्रेण्री में 50 वर्ष तक और इसके ऊपर वाले दौड़े। यह दौड़ बाहु प्लाजा से होकर पनामा चौक, वाल्मीकि चौक, बिक्रम चौक, एशिया चौक और ग्रीन बेल्ट से होकर बाहु प्लाजा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed