{"_id":"595a86284f1c1b210b8b4769","slug":"rumors-of-resignation-of-nn-vohra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के इस्तीफे की अफवाह, राजभवन ने किया खंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के इस्तीफे की अफवाह, राजभवन ने किया खंडन
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख उनका विकल्प तलाशने को कहा है। वोहरा ने कहा है कि उनकी उम्र और स्वास्थ्य अब उनकी ड्यूटी के आड़े आ रही है, इसलिए केंद्र को इस पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि गृह सचिव राजीव महर्षि वोहरा की जगह ले सकते हैं, क्योंकि अगस्त में राजीव रिटायर हो रहे हैं। आपको बता दें कि 81 वर्षीय एनएन वोहरा 2008 से राज्य के राज्यपाल हैं। वोहरा 1959 बैच के आईएएस अफसर हैं, उन्होंने 2008 में एसके सिन्हा से राज्यपाल का कामकाज संभाला था।
विज्ञापन
हालांकि जम्मू-कश्मीर के गवर्नर आफिस ने ऐसी खबर से इनकार किया है। गवर्नर ऑफिस का कहना है कि केंद्र को कोई भी लेटर नहीं भेजा गया है। गृह मंत्रालय ने भी इस खबर को आधारहीन बताया है।
विज्ञापन