फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rumors of IED closed the road for hours in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में IED की अफवाह से घंटों बंद रहा मार्ग

Sat, 03 Dec 2016 04:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 03 Dec 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
rumors of IED closed the road for hours in jammu and kashmir
IED की अफवाह के बाद बंद की गई सड़क - फोटो : Demo Pic.

जम्मू कश्मीर में पुंछ-मेंढर मार्ग पर आईईडी लगे होने की अफवाह के बाद मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात रोक दिया गया। मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन बंद रहा। बाद में जांच करने पर पता चला कि आईईडी के बजाय एक पुरानी दीवार घड़ी है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब आठ बजे किसी ने पुंछ थाने में फोन पर सूचना दी कि पुंछ मेंढर मार्ग पर गांव कनईयां स्थित भैरव मंदिर के पास आईईडी लगी है,जिसके ऊपर घड़ी भी है। इसके बाद पुलिस ने मार्ग पर पुलस्त नदी पर बने पुल पर तैनात पुलिस कर्मियों को सक्रिय करते हुए मार्ग पर यातायात रोकने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


तत्काल डीएसपी हेडक्वार्टर मोहन लाल शर्मा एवं एसएचओ जतिन्दर रैना पुलिस दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। 

बम निरोधक दस्ता भी घटना स्थल पर पहुंचा

rumors of IED closed the road for hours in jammu and kashmir
IED लगे होने की सूचना से हड़कंप - फोटो : File Photo

इस बीच आईईडी की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में खूफिया विभाग और सेना के अधिकारी व बम निरोधक दस्ता भी घटना स्थल पर पहुंचा और आईईडी की जांच शुरू की। इस दौरान सभी प्रकार की सतर्कता बरतते हुए जब बम निरोधक दस्ते ने घटना स्थल पर सड़क किनारे झाडि़यों के बीच से आईईडी बताई जाने वाली वस्तु को बाहर निकाला,तो वह पुरानी दीवार घड़ी निकली।

इस घड़ी को शोपीस के तौर पर रेश्मी धागों के साथ सजाया गया था। इसे देखने वालों ने बम के साथ लगी तार एवं घड़ी को टाइमर समझा होगा। इस दौरान विद्यार्थी एवं शिक्षकों के अलावा अन्य लोग गंतव्यों तक देरी से पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed