फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rucks in jammu kashmir legislative council on many issues

J&K: वक्फ भूमि को औने-पौने दाम पर देने पर सरकार की किरकिरी

Tue, 31 Jan 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 31 Jan 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
rucks in jammu kashmir legislative council on many issues
जम्मू कश्मीर विधान परिषद् में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में वक्फ भूमि पर अतिक्रमण, अवैध कब्जों और औने-पौने दाम पर भूमि अलाट किए जाने के मामले पर सोमवार को विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ। नेशनल कांफ्रेंस की एमएलसी डा. शहनाज गनेई की ओर से उठाए गए इस मामले को कांग्रेस के अलावा सत्तापक्ष पीडीपी और भाजपा के सदस्यों का भी साथ मिला।

विज्ञापन


हंगामा बढ़ता देख और मामले के महत्त्व को देखते हुए चेयरमैन हाजी अनायत अली ने इस मामले पर हाउस कमेटी बनाने का फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि हाउस कमेटी इस पूरे मामले को देखेगी। इससे पूर्व प्रश्नकाल के दौरान नेकां एमएलसी डा. शहनाज गनेई ने कहा कि करोड़ों की वक्फ भूमि को औने-पौने दाम पर अलाट किया गया है।
विज्ञापन


पीडीपी एमएलसी यासिर रेशी ने भी कहा कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। मौजूदा सरकार के अलावा पूर्ववर्ती सरकार की ओर से वक्फ भूमि को अलाट करने के सभी मामलों की जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष

rucks in jammu kashmir legislative council on many issues
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : AMAR UJALA

कांग्रेस के गुलाम नबी मोंगा, नेकां के शौकत गनेई, नेकां के ही सज्जाद किचलू ने भी इस मामले पर हाउस कमेटी बनाने की मांग की। इससे पूर्व सरकार की तरफ से हज और ओकाफ मंत्री फारूक अंद्राबी के जवाब से जब विपक्षी सदस्य शांत न हुए तो सड़क एवं भवन निर्माण मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने कहा कि जायज मसला उठाया गया है।

वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में उन्होंने हज और ओकाफ मंत्री रहते काफी जमीन खाली करवाई थी। इसमें गांधीनगर गोल मार्केट में करोड़ों की भूमि भी शामिल है। उन्होंने कहा कि इस भूमि से अब वक्फ को सालाना 40 लाख के करीब आमदनी होगी।

गनेई की ओर से जम्मू में होटल फार्चून और वन भवन के करीब वक्फ की भूमि की जानकारी देने पर मंत्री ने कहा कि गुम्मट क्षेत्र में तीन कनाल और 17 मरले भूमि के दो पैच हैं। इसमें से दो कनाल भूमि खुली बोली में 1.25 करोड़ तारिक अहमद परे को दी गई। वहीं शेष एक कनाल 17 मरला भूमि को जेएंडके फाइनेंशियल कारपोरेशन के हक में अलाट करने की तरफ प्रक्रिया जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed