फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rucks in jammu kashmir assembly on power crisis

J&K: बिजली संकट के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

Sun, 22 Jan 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 22 Jan 2017 04:05 PM IST
विज्ञापन
rucks in jammu kashmir assembly on power crisis
जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को फिर बिजली संकट का मुद्दा छाया रहा। विपक्षी सदस्यों नेकां और कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। सरकार के जवाब से संतुष्ट न होने के बाद नेकां-कांग्रेस सदस्यों ने वाकआउट किया।  

विज्ञापन


सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेकां के अली मोहम्मद सागर ने यह मामला उठाते हुए कहा कि सरकार घाटी तथा लद्दाख में नियमित बिजली आपूर्ति में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में जबरदस्त बिजली संकट है। अनियमित कटौती भी की जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस के नवांग रिगजिन जोरा ने भी समर्थन करते हुए कहा कि सरकार प्रशासनिक तंत्र को सक्रिय करने में विफल रही है, ताकि हालात को काबू में किया जा सके। इसके बाद पूरे विपक्ष ने सीट से खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान हस्तक्षेप करते हुए बिजली राज्य मंत्री फारूक अंद्राबी ने कहा कि यह सही है कि बिजली कटौती हो रही है। मांग और आपूर्ति में भारी अंतर होने की वजह से ऐसा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट

rucks in jammu kashmir assembly on power crisis
विधानसभा से विपक्ष का वॉकआउट - फोटो : अमर उजाला

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल तक पहुंच गए। कुछ देर तक हंगामा चलता रहा तो संसदीय कार्य मंत्री अब्दुल रहमान वीरी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि सदस्यों ने जोे मुद्दा उठाया है, वह उचित है। प्रशासन को यह हिदायत दी गई है कि वह नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास करे तथा इस दिशा में आने वाली बाधाओं को दूर करे।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भीषण ठंड में भी लोगों को कटौती का सामना करना पड़ रहा है। सर्दियों में बिजली की खपत बढ़ जाती है। सरकार चाहती है कि सुचारु आपूर्ति हो, लेकिन चाहकर भी यह संभव नहीं है, क्योंकि नियमित आपूर्ति के लिए ढांचा नहीं है। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वाकआउट कर दिया।

बाद में जोरा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने बर्फबारी के बाद उत्पन्न हालात से निबटने के लिए पूरी तैयारी नहीं कर रखी है। इसके  चलते कश्मीर तथा लद्दाख में भारी बिजली संकट है। सरकार सुचारु आपूर्ति कराने में पूरी तरह विफल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed