फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rto, driving licence pendacy

Jammu News: आरटीओ में साढ़े सात महीने से 15 हजार ड्राइविंग लाइसेंस लटके, लोग परेशान

विज्ञापन
rto, driving licence pendacy
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में करीब साढ़े सात महीने से ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) की छपाई बंद है। प्रिंटिंग सामग्री की कमी के कारण 15 हजार से अधिक पेंडेंसी हो गई है। हालांकि अप्रैल और मई में आठ हजार कार्ड छप थे। इसके बाद फिर समस्या से लोग परेशान हैं।
दरअसल, आरटीओ में एक महीने में 12 स्लॉट होते हैं। इसमें 840 डीएल बनते हैं। प्रतिदिन 20 से 30 डीएल नवीकरण के लिए आते हैं। अप्रैल से प्रिंटिंग बंद होने से हजारों लाइसेंस अटक गए। नाम न छापने की शर्त पर कर्मचारी ने बताया कि जेबरा प्रिंटर से डीएल की प्रिंटिंग होती हैं और इसकी सामग्री अमेरिका से आती है। सप्लाई कम होने के कारण सामग्री नहीं मिल रही। इस वजह से आम लोग कार्यालय का चक्कर काटकर थक चुके हैं। सबसे ज्यादा परेशानी दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों को हो रही है। एक तरफ परिवहन विभाग ऑनलाइन सुविधाएं देने का दावा करता है, तो वहीं आरटीओ व एआरटीओ कार्यालयों में ऑफलाइन दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

परेशानी लाइव - किसी काे सात महीने से डीएल नहीं मिला तो कोई दो साल से परमिट के लिए धक्के खा रहा
मंगलवार को आरटीओ में काफी भीड़ लगी है। इसमें अखनूर निवासी यमन प्रसाद परेशान बैठे हैं। बात की तो बाेले - सात महीने से ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। हर सप्ताह दो बार सिर्फ यह पता करने आता हूं कि डीएल कब मिलेगा। हर बार नई तारीख मिलती है। आरटीओ को भी परेशानी बताई। इसी बीच फारुख अहमद समस्या बताने लगे। कहने लगे कि डीएल रिन्यू करने के लिए आवेदन किया था। आठ महीने के बाद ठोकरें ही मिल रही हैं। तीन नंबर तो कभी 19 नंबर खिड़की पर भेजा जाता है। मोहम्मद इमरान सोहिल रामबन के रहने वाले हैं और छह महीने से चक्कर काट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2021 को आरटीए रामबन से रूट परमिट के विस्तार की मंजूरी मिली। एआरटीओ रामबन के कार्यालय से परमिट मिलना था। आरटीओ जम्मू में तीन बार पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर महीने जम्मू आना पड़ता है। संदीप सिंह कटोच भी रामबन के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि एआरटीओ रूट परमिट नहीं दे रहे। जम्मू आरटीओ ने तीन बार पत्र संबंधित अधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालान से ऐसे बचें
परेशान आवेदकों को विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड करने की सुविधा दी है। आवेदक डिजी लॉकर या एम परिवहन एप से ड्राइविंग लाइसेंस डाउनलोड कर उपयोग कर सकते हैं। कार्ड आने से पहले यह प्रिंट बतौर लाइसेंस मान्य होगा, जिससे चालान नहीं होगा। परिवहन कार्यालय में बड़े बैनर के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

प्रिंटिंग सामग्री की कमी के कारण ड्राइविंग लाइसेंस की पेंडेंसी बढ़ रही है। समस्या दूर करने के लिए टेंडर प्रक्रिया जा रही है। अप्रैल -मई में आठ हजार के करीब डीएल लोगों को दिए थे।
पंकज भगोत्रा, आरटीओ जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed