{"_id":"594befe64f1c1ba2248b45f2","slug":"rss-people-to-gather-in-jammu-and-kashmir-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले माह जम्मू-कश्मीर में जुटेंगे आरएसएस के दिग्गज, तेज हुई तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले माह जम्मू-कश्मीर में जुटेंगे आरएसएस के दिग्गज, तेज हुई तैयारियां
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 22 Jun 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने जुलाई में रियासत में पहली बार होने जा रही संघ की अखिल भारतीय प्रचारक समिति की वार्षिक बैठक और संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे की तैयारियां तेज हो गई है। स्थानीय स्तर पर संघ व इसके घटक समूह कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
इसी बीच शुक्रवार को रियासत के दौरे पर आ रहे संघ के सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल अपने दौरे के दौरान अखिल भारतीय प्रचारक समिति की वार्षिक बैठक और संघ प्रमुख मोहन भागवत के दौरे की यहां चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
15 जुलाई से शुरू होने वाली अखिल भारतीय प्रचारक समिति की बैठक के दौरान मोहन भागवत के जम्मू में तीन दिनों तक ठहरने का प्रस्तावित कार्यक्रम है। भागवत के साथ संघ के कई प्रचारक और वरिष्ठ पदाधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन