फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rspura gangster arrest

Jammu News: आरएस पुरा कुख्यात गैंगस्टर रमन पीएसए के तहत गिरफ्तार

Mon, 06 May 2024 04:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 06 May 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
rspura gangster arrest
कुख्यात अपराधी के खिलाफ जम्मू और पड़ोसी जिलों में दर्ज थे 11 मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा उप जिला के एक कुख्यात अपराधी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत पुलिस ने हिरासत में लिया है। कुख्यात अपराधी की पहचान रमन कुमार पुत्र बोध राज निवासी गांव कठार तहसील अरनिया, जिला जम्मू के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में लगातार शामिल होने के कारण सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज थे।

जम्मू और सांबा जिलों के विभिन्न पुलिस थानों ने उसके खिलाफ कई बार कई एफआईआर दर्ज किए जाने के बावजूद आरोपी ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता होने पर अपना व्यवहार नहीं बदला। पुलिस थानों में कई मामलों में इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जम्मू और पड़ोसी जिलों में उपरोक्त कुख्यात अपराधी के खिलाफ 11 मामले दर्ज थे। जिला मजिस्ट्रेट जम्मू के आदेश से आरोपी को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) की धारा-8 के तहत हिरासत में लेने का आदेश जारी करने पर उसे जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed