फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row over army jawans death, highway knocked

सैन्य जवान की मौत, हादसा या हत्या

Mon, 11 May 2015 09:54 AM IST
Updated Mon, 11 May 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
row over army jawans death, highway knocked

अखनूर/दोमाना। सैन्य जवान

विज्ञापन
की मौत पर परिवार वालों ने जमकर बवाल किया। शव को जम्मू-अखनूर मार्ग पर रख कर प्रदर्शन कर इसे हादसा नहीं हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने इस मामले में मृतक की पत्नी और ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को जीएमसी भेज दिया है।

वहीं, पुलिस ने इस मामले में सड़क हादसे का मामला दर्ज किया है। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या या हादसे की स्थिति साफ हो पाएगी। उपायुक्त के आदेश पर पांच डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। जानकारी के अनुसार सेना की 27 पंजाब युनिट में तैनात जवान अश्विनी उर्फ सनी निवासी राजपुरा शनिवार को अमृतसर स्थित अपनी यूनिट से छुट्टी पर आया था।

शनिवार रात को जब वह सुआ नंबर एक से मोटरसाइकिल (जेके 02 बीबी 2787) पर राजपुरा जा रहा था तो घर से दो किलोमीटर पहले उसकी मोटरसाइकिल हादसे का शिकार हो गई। हादसे में घायल जवान को लोगों ने अखनूर उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान सनी की मौत हो गई। कानाचक्क पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया।

दोपहर दो बजे के करीब परिवार वालों ने सुआ नंबर एक पर आकर जम्मू-अखनूर हाईवे को जाम कर ट्रैफिक रोक दिया।

कोर्ट में हुई थी लव मैरिज

row over army jawans death, highway knocked

परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मृतक और उसकी पत्नी में अनबन चल रही थी, जिसके चलते पत्नी मायके में ही रहती थी। दो बार मृतक के परिवार और उसके ससुरालियों में विवाद भी हुआ था। मृतक की बहनों मधु और अनु ने आरोप लगाया कि उनके भाई को साजिश के तहत मारा गया है। उन्होंने उसकी पत्नी और ससुरालियों ने इस हत्या को अंजाम दिया है।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। पुलिस द्वारा पांच डाक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम करवाने के आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क से धरना उठा लिया, जिससे यातायात सामान्य हो सकी। सेना में तैनात जवान अश्विनी की वर्ष 2013 में गांव धर्म खू में शादी हुई थी। दोनों ने शादी से पहले प्यार में साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं।

प्यार परवान चढ़ा तो घर वालों की मर्जी के खिलाफ शादी भी कर ली, लेकिन शादी के एक वर्ष बाद ही दंपति के रिश्तों में खटास आ गई। कोर्ट में शादी से शुरू हुआ मामला तलाक तक पहुंच गया। सनी ने जिस युवती के साथ लव मैरिज की थी। आज उसी पर सनी की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

इसी सिलसिले में सनी युनिट से दस दिन की छुट्टी पर आया था। घर जाते वक्त सड़क हादसे में उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed