फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rohingyas presence in Jammu will be investigated, they have to go out of country: Dr. Jitendra Singh

रोहिंग्याओं के जम्मू तक पहुंचने की होगी जांच, हर हाल में देश से जाना पड़ेगा: डॉ. जितेंद्र सिंह

Fri, 03 Jan 2020 07:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 03 Jan 2020 07:04 PM IST
सार

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, 2004 में तत्कालीन सरकार ने बसाया था
  • सरकारी अफसरों को अनिवार्य रूप से भरना होगा वार्षिक संपत्ति रिटर्न   

विज्ञापन
Rohingyas presence in Jammu will be investigated, they have to go out of country: Dr. Jitendra Singh
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा हैं कि रोहिंग्याओं के अवैध रूप से जम्मू कश्मीर तक के बसने के मामले की जांच होगी। हर हाल में रोहिंग्याओं को देश से जाना होगा।
विज्ञापन


जम्मू में सरकारी अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद मंत्री ने कहा कि कई राज्यों से होते हुए रोहिंग्याओं का जम्मू में भी बसना जांच का विषय है। इस बाबत बायो मैट्रिक प्रमाण पत्र दिए जा रहे है। इनको जम्मू में किसने बसाया। इसके पीछे राजनीतिक साजिश और जम्मू की जनसांख्यिकीय में बदलाव की भी मंशा हो सकती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा 2004 से रोहिंग्याओं का जम्मू में बसना शुरू हुआ। सब जानते हैं कि उस समय प्रदेश में किसकी सरकार थी। उन्होंने कहा जम्मू ही नहीं देश भर में म्यांमार से आए हुए रोहिंग्याओं को वापिस भेजा जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून केवल तीन देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में प्रताड़ना सह रहे अल्पसंख्यकों को राहत देने के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अफसरों को अनिवार्य रूप से भरना होगा एपीआर 
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा अनुच्छेद 370 हट चुका हैं और कभी वापिस नहीं लौटेगा। ऐसे में प्रदेश के सरकारी अफसरों को भी अब अनिवार्य रूप से वार्षिक संपत्ति रिटर्न (एपीआर) भरना होगा और टैक्स भी देना होगा। केंद्रीय भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम का दायरा भी प्रदेश तक बढ़ चुका है। केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्र के सूचना के अधिकार के माध्यम से भी भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसा जाएगा। 

विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन भी होगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर अभी तक कोई फैसला न होने की बातें मीडिया में आई है। सब यह जान ले कि परिसीमन होगा। ऐसे में कोई शिकायत न करें कि मेरी विधानसभा क्षेत्र को आरक्षित कर दिया गया। 

हीरानगर में 28 करोड़ से बनेगा अरुण जेटली स्पोर्ट्स स्टेडियम 
जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के नाम पर हीरानगर में 28 करोड़ की राशि से स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण होगा। इस संबंध में डीपीआर को तैयार कर लिया गया हैं और जल्द ही स्टेडियम का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed