फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Roads to many rural areas closed due to landslides

Jammu News: भूस्खलन से कई ग्रामीण इलाकों का मार्ग बंद

Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 02 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Roads to many rural areas closed due to landslides
सलाल डैम के पास भूस्खलन के बाद पैदल जाते लोग। संवाद - फोटो : reasi
रियासी। जिला मुख्यालय से वाया धयानगढ़ चनकाह ठाकराकोट पनासा गाड़ी गब्बर सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ जाने वाला एकमात्र मुख्य सड़क मार्ग डैमटॉप के पास पहाड़ी से हुए भूस्खलन होने से शनिवार सुबह बंद हो गया। काफी ज्यादा भूस्खलन होने के कारण दोनों तरफ से आने जाने वाले वाहनों के पहिए थम गए। सड़क मार्ग बंद होने के कारण सब से ज्यादा परेशानी सुबह सवेरे स्कूल जाने वाले विधार्थियों व ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों को हुई। ज्यादातर विधार्थियों ने भूस्खलन वाले रास्ते को पैदल पार कर दूसरी तरफ खड़े वाहनों में बैठ रियासी पहुंचे। दोनों तरफ से आने जाने वाले प्राइवेट वाहनों के चालकों ने अपने वाहन वापस घुमाए और वाया बिड्डा, ज्योतिपुरम, सलाल, कनथान,अरनास होते अपना सफर तय किया। पहाड़ी से भूस्खलन होने का पता चलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबा व पत्थर उठाने का काम शुरू किया। दोपहर को सड़क मार्ग को पूरी तरह से साफ किया गया जिस के बाद वाहनों की आवाजाही को शुरू किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed