{"_id":"1ed9ca032d4b88080b0bf3a11bb272db","slug":"road-widening-work-has-been-assigned-to-consultant-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क चौड़ीकरण कार्य कंसलटेंट कंपनी के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क चौड़ीकरण कार्य कंसलटेंट कंपनी के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-अखनूर-पुंछ हाईवे के प्रतिष्ठित सड़क चौड़ीकरण कार्य की डीपीआर तैयार करने का जिम्मा कंसलटेंट कंपनी को सौंपा गया है। हालांकि कंसलटेंट पहले जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण कार्य की ही डीपीआर तैयार करेगा।
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शीतकालीन राजधानी जम्मू को अखनूर और राजोरी-पुंछ से जोड़ने वाली अहम सड़क जम्मू-अखनूर-पुंछ हाईवे के सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साल 2015 में जारी 80 हजार करोड़ के पैकेज में से 5100 करोड़ की राशि रखी गई है।
विज्ञापन
सड़क चौड़ी होने के बाद इस जम्मू-अखनूर क्षेत्र में परिवहन क्रांति का नया दौर शुरू होगा और आए दिन टू वे सड़क पर होने वाले सड़क हादसों में भी कमी आ पाएगी।
विज्ञापन
सड़क एवं भवन निर्माण विभाग (आरएंडबी) जम्मू के चीफ इंजीनियर अलोक मेंगी का कहना हैं कि पहले जम्मू-अखनूर तक सड़क चौड़ीकरण का काम होना है।
इसके लिए कंसलटेंट को डीपीआर तैयार करने को कहा गया है। उनका कहना है कि डीपीआर तैयार होने के बाद सरकार तय करेगी कि यह निर्माण कार्य कारपोरेशन से करवाना है या फिर सड़क एवं भवन निर्माण विभाग से।